शिवपाल सिंह यादव ने अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन किया। नामांकन कराने के बाद शिवपाल ने कहा कि यूपी में समाजवाद लौट रहा है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश की में बदलाव की लहर चल रही है। गरीब, किसान, युवा हर वर्ग के लोग परेशान हैं। नौकरी मांगने वाले युवाओं पर लाठियों बरसाईं जा रही हैं। जनता सब देख रही है, समय आने पर जवाब देगी। 

इटावा: उत्तर प्रदेश इन दिनों चुनावी माहौल से सराबोर है। कानपुर-बुंदेलखंड में नामाकंन प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार को प्रसपा मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने जसवंतनगर सीट से नामांकन किया है। इटावा की जसवंतनगर सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं। वहीं सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव 6 बार विधायक रह चुके हैं।

शिवपाल सिंह यादव ने अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन किया। नामांकन कराने के बाद शिवपाल ने कहा कि यूपी में समाजवाद लौट रहा है। अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। प्रदेश की में बदलाव की लहर चल रही है। गरीब, किसान, युवा हर वर्ग के लोग परेशान हैं। नौकरी मांगने वाले युवाओं पर लाठियों बरसाईं जा रही हैं। जनता सब देख रही है, समय आने पर जवाब देगी।

जसवंतनगर सीट पर कभी नहीं खिला कमल
इटावा की जसवंतनगर सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ कहा जाता है। इस सीट पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह 06 बार विधायक रह चुके हैं। वहीं शिवपाल सिंह यादव लगातार पांच से विधायक हैं। विधानसभा चुनाव 2017 में मोदी लहर होने के बावजूद भी बीजेपी जसवंतनगर सीट पर कमल नहीं खिला पाई थी। इससे पहले भी इस सीट पर बीजेपी का कमल कभी नहीं खिला है।

विधानसभा चुनाव 2017 में परिवारिक मतभेद होने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने सपा छोड़ दी थी। सपा से अलग होने के बाद शिवपाल सिंह ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बनाई थी। शिवपाल सिंह यादव प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। प्रसपा का चुनाव चिन्ह जब्त होने की वजह से शिवपाल सिंह सपा के सिंबल पर चुनावी मैदान में उतरेंगे।

बीएसपी ने उतारा प्रत्याशी
जसवंतनगर सीट पर कांग्रेस और बीजेपी ने प्रत्याशी नहीं उतारा है। वहीं बीजेपी सुप्रीमों मायावती ने ब्रजेंद्र प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वहीं कांग्रेस और बीजेपी को इस सीट पर प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस और बीजेपी से कई प्रत्याशी दावेदारी कर रहे हैं। लेकिन दोनों ही पार्टियां ऐसे प्रत्याशी को उतारना चाहती हैं, जो शिवपाल सिंह यादव को टक्कर दे सके।

जातिगत आकड़े
इटावा की जसवंतनगर सीट से शिवपाल सिंह यादव विधायक हैं। इस सीट पर यादव वोटरों की संख्या 01.40 लाख है। अनुसूचित जाति के वोटरों की संख्या 77 हजार के करीब है। कुशवाहा वोटरों की संख्या 45 हजार है। ब्राह्मण वोटरों की संख्या 18 है, वहीं मुस्लिम वोटरों की संख्या 12 हजार के करीब है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred