कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के महाराष्ट्र के आकोला में वीर सावरकर टिप्पणी करना उनकी मुश्किलों को बढ़ा सकता है। राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है।

लखनऊ: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के आकोला में वीर सावरकर पर टिप्पणी की थी। सावरकर पर टिप्पणी करना उनकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। बता दें कि इस मामले को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। मामले पर अर्जी मिलने के बाद अदालत ने लखनऊ की हजरतगंज पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। वहीं 8 दिसंबर यानि की दो दिन बाद मामले पर सुनवाई की जाएगी। फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी वर्तमान में राजस्थान में हैं। दो दिन पहले भारत जोड़ो यात्रा ने राजस्थान में प्रवेश किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सावरकर पर की थी आपत्तिजक टिप्पणी
राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने की अर्जी में आरोप लगाते हुए कहा गया है कि महाराष्ट्र के अकोला में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सार्वजनिक मंच से वीर सावरकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। कहा गया कि समाज में द्वेष फैलाने की मंशा से यह आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। अर्जी दाखिल होने के बाद एसीजेएम कोर्ट ने हजरतगंज पुलिस से पूरे मामले पर रिपोर्ट तलब की है। बता दें कि यदि इस मामले पर राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज होता है तो उनकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। राहुल गांधी ने सावरकर पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि उन्होंने अंग्रेजों की मदद की थी। इसके बाद उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कारागार में अंग्रेजों के डर से सावरकर ने माफीनामे पर साइन कर महात्मा गांधी और अन्य समकालीन नेताओं को धोखा दिया था।

राजस्थान पहुंची भारत जोड़ो यात्रा
बता दें कि इससे पहले भी कई बार राहुल गांधी वीर सावरकर पर निशाना साध चुके हैं। वहीं आकोला में राहुल द्वारा सावरकर पर की गई इस टिप्पणी के बाद सियासत गरमाई थी। 4 दिसंबर को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश से राजस्थान पहुंची है। राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ जिले से प्रवेश किया है। भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में 6 जिलों की 33 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में आज दूसरा दिन है। आज यानि कि मंगलवार को यात्रा झालवाड़ जिले से कोटा जिले में प्रवेश करेगी। राजस्थान प्रवेश पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।

यूपी निकाय चुनाव: लखनऊ के 110 वार्डों की सूची जारी, कुल 36 सीटें महिलाओं के लिए है आरक्षित, देखिए पूरी सूची