सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां की मीडिया प्रभारी शानू खां समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। वहीं भाजपा की नजर अब अन्य नेताओं पर है। जिला पंचायत के पूर्व चेयरमैन मशकूर अहमद मुन्ना और उनके साथ कई जिला पंचायत सदस्य पार्टी से नाराज चल रहे हैं।

रामपुर: समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खां के करीबियों में भाजपा एक बार फिर सेंध लगा सकती है। बता दें कि उनके मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू के बीजेपी में जाने के बाद अन्य कई नेताओं पर भी बीजेपी की नजर है। जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत के पूर्व चेयरमैन मशकूर अहमद मुन्ना और उनके साथ कई जिला पंचायत सदस्य भाजपा के संपर्क में हैं। हालांकि ये सब अभी भाजपा का खुलकर साथ देते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन आजम खां से भी किनारा किए हुए हैं। ऐसे में कभी भी भाजपा के समर्थन का एलान कर सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत
बता दें कि आजम के गढ़ में कमल खिलाने को बेताब भाजपा ने रामपुर उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। ऐसे में भाजपा अधिक से अधिक मुस्लिमों को अपने पक्ष में लाने की जुगत लगा रही है। क्योंकि रामपुर मुस्लिम बाहूल्य है। शायद यही कारण रहा कि यहां से भाजपा का कमल कभी नहीं खिल सकता। अब भाजपा मुस्लिम वोटरों के सहारे ये चुनाव जीतना चाहती है। रामपुर से हमेशा मुस्लिम नेता ही विधायक बनते रहे हैं। सपा नेता आजम खां यहां से 10 बार विधायक बने हैं। इसके अलावा उनकी पत्नी डॉ तंजीन फातिमा भी एक बार विधायक बनी हैं।

सीट खाली होने पर हो रहे उपचुनाव
हेट स्पीच मामले में आजम खां को तीन साल की सजा होने के बाद उनकी विधायकी भी रद्द कर दी गई। सीट रिक्त होने के बाद उपचुनाव हो रहा है। सपा प्रत्याशी और आजम खां के करीबी आसिम रजा और भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना चुनाव मैदान में आमने-सामने हैं। वहीं कांग्रेस और बसपा ने यहां से कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। इसके अलावा कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां आजम खां से अदावत के चलते खुलकर भाजपा के समर्थन में आ गए। वहीं चार दिन पहले आजम खां के मीडिया प्रभारी शानू खां चार दिन पहले समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

सपा प्रत्याशी को लेकर है नाराजगी
अब भाजपा की नजर आजम खां के दूसरे करीबी नेताओं पर है। इसी साल हुए विधान परिषद चुनाव में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मशकूर अहमद मुन्ना सपा के प्रत्याशी रहे हैं। लेकिन अब उपचुनाव में सपा प्रत्याशी बनाए जाने पर वह पार्टी से नाराज चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनके साथ और भी कई जिला पंचायत सदस्य हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मशकूर अहमद मुन्ना का कहना है कि समाजवादी पार्टी ने गलत प्रत्याशी का चयन किया है। इसी को लेकर उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की है।

उपचुनाव को लेकर पहली बार बोले SP नेता आजम खान, कहा- 'रामपुर रचेगा अन्याय का इतिहास, खून के आंसू रोएंगी सदियां'