यूपी के रामपुर निवासी एक युवती ने टांडा पुलिस से शिकायत की है। युवती ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर दो साल तक आरोपी उसके साथ रहा और रेप भी किया। पीड़िता के गर्भवती होने पर उसका गर्भपात भी करवाया गया। अब आरोपी अपनी बात से मुकर रहा है। 

रामपुर: शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आपको बता दें कि पीड़िता ने टांडा थाने में मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस से शिकायत करने के दौरान पीड़िता ने बताया कि किस तरह से आरोपी दोस्त ने उसके साथ झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और अब वह अपनी बात से मुकर रहा है। पीड़िता ने आरोपी पर गर्भपात कराने और उसके परिवारवालों पर धमकाने का आरोप भी लगाया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दो साल तक दिल्ली में साथ रहते थे दोनों 
युवती ने टांडा पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसका प्रेम संबंध पड़ोस के ही गांव के एक युवक के साथ में था। युवक ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने कहा कि आरोपी बिना निकाह के ही दो सालों तक दिल्ली के एक कमरे में उसके साथ किराए पर रहा। इस दौरान पीड़िता ने जब भी उससे शादी के लिए कहा तो वह बहन की शादी और घर बनने के बाद शादी की बात कहता था। इस बीच उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए और पीड़िता गर्भवती हो गई। 

ससुरालवाले भी दे रहे पीड़िता को धमकी
पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी ने उसका गर्भपात भी करवाया। इसके बाद उसने शादी से इंकार कर दिया। घटना के बाद जब पीड़िता आरोपी के घर गई तो उसके पिता, चाचा, मामा और भाई ने गाली-गलौज करते हुए उसे घर से भगा दिया। युवती ने बताया कि उसके ससुरालवालों ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने इस मामले को लेकर लिखित तहरीर दी है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही थी इसी बीच उसने भगतपुर तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि युवती ने रेप को लेकर शिकायत टांडा पुलिस से की थी। जांच के दौरान मामला सही पाया गया और आरोपी की तलाश की गई। कड़ी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

लखनऊ में होटल की 5वीं मंजिल पर चल रहा था खेल, विस्फोट ने खोल दिए कई राज, हैरान करने वाला सच आया सामने