उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के चकरनगर में जूता कारोबारी से 500 रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में यूपी पुलिस के रिटायर्ड दरोगा के दो बेटों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के चकरनगर में जूता कारोबारी से 500 रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में यूपी पुलिस के रिटायर्ड दरोगा के दो बेटों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। इटावा के एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि चकरनगर कस्बे में सुधीर कुमार जूते का कारोबार करते हैं। उनकी ओर से दी गई शिकायत में मारपीट करके रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए क्या है पूरा मामला
चकरनगर कस्बे में बिठौली थाना क्षेत्र के रीतौर की मढैया गांव के सुधीर कुमार दुबे कई वर्षों से अपनी जूता चप्पल की दुकान किराए के भवन में चला रहे हैं। शनिवार शाम 7 बजे दुकान पर कस्बा निवासी दो सगे भाई आए और चप्पलों की खरीद-फरोख्त को लेकर बहस करने लगे। मुफ्त में चप्पल लेने के साथ पैसे की डिमांड की और ना देने पर मारपीट करने लगे। दुकान का सामान बाहर फेंक दिया। गुल्लक में रखे पैसे भी निकाल लिये। जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को गई।
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला धारा 386, 323, 504 और 506 के तहत केस दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सपा से जुडे है तार
चकरनगर इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि कस्बा के व्यस्ततम चौराहे पर देर शाम रिटायर्ड दरोगा तेज सिंह यादव के 2 बेटे शीलू यादव, सुनील यादव ने जूता चप्पल की दुकान में घुसकर रंगदारी मांगते मांगते हुए मारपीट कर दुकानदार को घायल कर दिया. दोनों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

फिरोजाबाद में निकाह के 15 दिन बाद पत्नी को पीटकर बाहर निकाला, पति दे रहा तीन तलाक की धमकी

फिरोजाबाद में 14 से 16 साल के लड़कों ने छात्रा के साथ किया गैंगरेप, सहेली की मदद से सामने आया सच