फिरोजाबाद में निकाह के 15 दिनों के बाद ही एक महिला को ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मामले में अब महिला का पति उसे तीन तलाक की धमकी दे रहा है। 

फिरोजाबाद: निकाह के महज 15 दिनों के बाद विवाहिता को ससुराल से बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता का कहना है कि 30 मई को पति और ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद घर से भी उन्हें बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर एक जून को रामगढ़ थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी पति अब महिला को तलाक की धमकी दे रहा है। मामले में पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

निकाह के बाद से परेशान कर रहा पति 
रामगढ़ थाना इलाके में 60 फुटा रोड निवासी मंतसा का कहना है कि उसका निकाह 20 को लाइनपार थाना इलाके की लेबर कॉलोनी निवासी रिजवान के साथ हुआ था। निकाह के एक दो दिन बाद ही ससुरालवालों ने दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। इसके बाद 30 मई को उसके साथ मारपीट कर उसे बाहर निकाल दिया गया। पीड़िता ने इसकी सूचना रामगढ़ पुलिस को दी।

मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन जारी 
पुलिस ने मामले के सामने आने के बाद पीड़िता की मेडिकल करवाकर रिजवान, राजदा, इमरान, फैजान, अदनान, सोफिया और राशिद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि मामले में अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं सकी है। अब पति तलाक को लेकर धमकी दे रहा है। थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले को लेकर पुलिस किसी भी हीलाहवाली से साफ तौर पर इंकार कर रही है। हालांकि पीड़िता का कहना है कि उसे जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए। 

बर्थडे स्पेशल: गुरु की बात मानकर सीएम बन गए योगी आदित्यनाथ, जानिए बेटे को क्या बनाना चाहती थीं उनकी मां

कानपुर हिंसा: भाजपा नेता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल को पार्टी ने किया सस्पेंड