बीते तीन जून को कानपुर जिले में दो गुटों के बीच टकराव होने से स्थितियां तनावपूर्ण हो गईं। देखते ही देखते हालात इतने बेकाबू हो गए कि लोग पथराव करने सड़कों पर उतर आए। इस घटना के पीछे बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के उस विवादित को जिम्मेदार बताया जा रहा है जो उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर किया था।

कानपुर: नूपुर शर्मा दिल्ली भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी समिति की सदस्य होने के साथ ही वह पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं। इसके अलावा वह भाजपा यूथ व‍िंग भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का प्रमुख चेहरा भी रही हैं। भाजपा की राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता हैं, इसलिए वह टेलीविजन न्यूज चैलनों में पार्टी का पक्ष बेबाक अंदाज में रखती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए कौन हैं नूपुर शर्मा
नूपुर शर्मा दिल्ली भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी समिति की सदस्य होने के साथ ही वह पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं। इसके अलावा वह भाजपा यूथ व‍िंग भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का प्रमुख चेहरा भी रही हैं। भाजपा की राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता हैं, इसलिए वह टेलीविजन न्यूज चैलनों में पार्टी का पक्ष बेबाक अंदाज में रखती है।

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लड़ा था चुनाव
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 62 उम्मीदवारों में पहली सूची में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम था नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ने वाली नूपुर शर्मा का।भाजपा ने इस सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सबसे युवा चेहरा नूपुर शर्मा को उतारा था। हालांकि, नूपुर शर्मा अपने प्रतिद्वंद्वी अरविंद केजरीवाल को उस तरह की चुनौती नहीं दे सकी थीं और उन्हें बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष रह चुकी हैं नूपुर
भाजपा नेता नूपुर शर्मा दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी से जुड़कर काम करने वालीं नूपुर शर्मा साल 2008 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से छात्र संघ चुनाव में जीत दर्ज करने वाली एकमात्र उम्मीदवार थीं। इस चुनाव में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में चार में से तीन पदों पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआइ) को जीत मिली थी, जबकि नूपुर शर्मा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अकेले अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की थीं।