बस में सवार यात्रियों के मुताबिक सुबह जब सभी नींद में थे तो अचानक ये हादसा हो गया। चारों तरफ चीख पुकार मच गई। हादसे में मरने वाली आगरा की दोनों महिलाएं अपनी चार अन्य रिश्तेदारों के साथ कानपुर से आगरा वापस आ रही थीं। उनकी मौत के साथ एक महिला के हाथ और पैर दोनों टूट गए। परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए हैं।

आगरा (Uttar Pradesh) । रोडवेज बस और डीसीएम की टक्कर में दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 12 यात्री घायल हो गए। ये हादसा एत्मादपुर थाना इलाके में गुरुवार सुबह हुआ। बस में सवार यात्रियों के मुताबिक सुबह जब सभी नींद में थे तभी ये हादसा हो गया। चारों तरफ चीख पुकार मच गई थी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
नेशनल हाईवे-2 के छलेसर फ्लाईओवर पर तरबूज से भरा डीसीएम रात को खराब हो गया था। इसके चलते चालक ने उसे डिवाइडर की साइड में ही खड़ा कर दिया था। लेकिन, गुरुवार भोर में कानपुर से आगरा आ रही फोर्ट डिपो की बस इसी उससे टकराई गई। बताते हैं कि रफ्तार इतनी तेज थी कि बस डिवाइडर पर भी चढ़ गई। इस हादसे में बस में सवार चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मरने वालों की सूची
- रेशम पत्नी छगन निवासी ,शाहगंज, आगरा 
-मनी पत्नी स्वर्गीय गुल निवासी, शाहगंज, आगरा 
- मंडलेश्वर पुत्र ओमी निवासी, विप्रपुर, राजस्थान 
- नरेंद्र सिंह चौहान पुत्र मुन्ना सिंह चौहान निवासी 86 /247 रामपुरवा अनवरगंज, कानपुर नगर