नागरिकता कानून के खिलाफ हुई हिंसा में गिरफ्तार किए गए लोगों के घर जाने की जिद्द में प्रियंका पुलिस द्वारा रोकने पर स्कूटी पर बैठकर चली गईं। उनके इस कदम पर पति राबर्ट वाड्रा का बयान सामने आया है। राबर्ट ने कहा, प्रियंका मुझे आप पर गर्व है।

लखनऊ (Uttar Pradesh). नागरिकता कानून के खिलाफ हुई हिंसा में गिरफ्तार किए गए लोगों के घर जाने की जिद्द में प्रियंका पुलिस द्वारा रोकने पर स्कूटी पर बैठकर चली गईं। उनके इस कदम पर पति राबर्ट वाड्रा का बयान सामने आया है। राबर्ट ने कहा, प्रियंका मुझे आप पर गर्व है। आपके दयालु होने और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने के लिए आप पर नाज है। आपने जो किया वो सही था। जरूरतमंद लोगों के साथ या उनके दुख में शामिल होना कोई अपराध नहीं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रॉबर्ट वाड्रा बोले- पत्नी के लिए परेशान हूं
रॉबर्ट वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा, प्रियंका से जिस तरह से महिला पुलिस ने बदसलूकी की, उससे मैं बहुत परेशान हूं। एक पुलिसकर्मी ने उनका गला पकड़ा, दूसरी महिला पुलिस ने उन्‍हें धक्का दिया, वो नीचे गिर गईं। लेकिन, वह दृढ़ थीं और उन्होंने पूर्व आईपीएस अफसर एसआर दारापुरी के परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए स्कूटी से चली गईं। 

क्या है पूरा मामला
शनिवार को कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद प्रियंका लखनऊ में नागरिकता कानून के खिलाफ हुई हिंसा में गिरफ्तार किए गए पूर्व आईपीएस एस.आर. दारापुरी, सोशल ऐक्टिविस्ट तथा कांग्रेस प्रवक्ता सदफ जफर के परिजनों से मिलने जा रही थीं। लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। हालांकि, बाद में वो स्कूटी पर बैठ दारापुरी के परिजनों से मिलने गईं। इस दौरान प्रियंका ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की। उनका गला दबा धक्का दिया गया। जिससे वो नीचे गिर गईं। 

कांग्रेस नेता ने कही ये बात
कांग्रेस नेता अशोक सिंह के अनुसार, रास्ते में लोहिया चौराहे के पास पुलिस ने प्रियंका के वाहन को रोक दिया। पुलिस अधिकारी ने उनके वाहन के आगे अपनी गाड़ी लगा दी, तो प्रियंका गाड़ी से उतरकर पैदल ही चल पड़ीं। करीब एक किलोमीटर दूर पुल पार करने के बाद प्रियंका फिर गाड़ी में बैठ गईं।