साफिया जावेद को पिछले 5 सालों से बीमारी ने जकड़ रखा है। इसके कारण उसके फेफड़े कमजोर हो गए हैं। साथ ही टीबी की बीमारी भी हो गई है। फेफड़ों के कमजोर होने से साफिया ठीक से सांस नहीं ले पाती है। लंबी बीमारी की वजह से साफिया का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने 24 घंटे ऑक्सीजन पर रहने की सलाह दी है और उसी के सहारे तो पिछले 1 साल से अपना जीवन जी रही है। 

बरेली (Uttar Pradesh) । यूपी बोर्ड की परीक्षा में साफिया जावेद ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर हाईस्कूल की परीक्षा दे रही है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में साफिया ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे बैठकर तीन घंटे परीक्षा देती है। वो कहती हैं कि वह बीमार जरूर हैं, पर कमजोर नहीं और वह अपनी मंजिल पाकर रहेंगी। दरअसल लंबी बीमारी की वजह से साफिया का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने 24 घंटे ऑक्सीजन पर रहने की सलाह दी है और उसी के सहारे तो पिछले 1 साल से अपना जीवन जी रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शिक्षा विभाग कर रहा मदद
छात्रा की इस विवशता को देखते हुए शिक्षा विभाग की तरफ से भी उसे हर सुविधा दी गई है। बरेली मंडल के जेडी प्रदीप कुमार ने बताया कि साफिया के जज्बे को वह सलाम करते हैं। साफिया के साथी भी उसका हौसला बढ़ाते हैं।

5 साल से है बीमार
साफिया जावेद को पिछले 5 सालों से बीमारी ने जकड़ रखा है। इसके कारण उसके फेफड़े कमजोर हो गए हैं। साथ ही टीबी की बीमारी भी हो गई है। फेफड़ों के कमजोर होने से साफिया ठीक से सांस नहीं ले पाती है। 

परिवार वाले दे रहे साथ
साफिया जावेद ने इस बार हाईस्कूल परीक्षा का प्राइवेट फॉर्म भरा था। परीक्षा देने का समय आया तो उसकी हिम्मत जवाब दे रही थी कि ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे 3 घंटे परीक्षा कैसे दे पाएगी, लेकिन परिजनों ने उसका हौसला बढ़ाया। घरवालों का साथ मिला तो साफिया की हिम्मत बढ़ी और उसने बीमारी को कमजोरी न बनाते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे ही परीक्षा देने की ठान ली। इसके बाद उसके घर वालों ने लिखित प्रार्थना पत्र देकर साफिया जावेद को परीक्षा कक्ष में ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ बैठने की अनुमति कॉलेज प्रशासन से ले ली।