धर्म में आस्था रखने वाले सभी जानते हैं कि बिना सीता के भगवान राम पूर्ण नहीं है। सीता हैं तभी राम हैं। राधा बिना कृष्ण भी नहीं हैं। जैसे पार्वती के बिना शिव नहीं हैं। इस तरह सतीश मिश्रा ने माता सीता राधा और पार्वती के जरिये सीधे-सीधे बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि यही महिलाओं के प्रति बीजेपी की सोच है।

अयोध्या: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा (Satish Chandra Mishra ) ने अयोध्या मंडल की तीन सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा की है। बसपा ने अयोध्या मंडल की सुल्तानपुर की लंभुआ से उदराज वर्मा पंकज (Udraj Verma Pankaj), अमेठी से रागिनी तिवारी (Ragini Tiwari) व सुल्तानपुर शहर से डॉ. डीएस मिश्रा (Dr DS Mishra) बसपा के उम्मीदवार होंगे। उन्होंने बीजेपी-सपा पर उत्तर प्रदेश में 134 दंगे कराने का आरोप भी लगाया।

प्रदेश में बनेगी BSP की सरकार
मिल्कीपुर विधानसभा के सर्वोदय इंटर कॉलेज में चुनावी रैली के दौरान सतीश मिश्रा ने कहा कि बसपा की रैली में पूरे प्रदेश में जन सैलाब उमड़ रहा है। प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या मंडल से सभी प्रत्याशी मजबूत प्रत्याशी होंगे। अयोध्या मंडल में 25 सीटें हैं जिसमें 6 सुरक्षित सीटें हैं और सभी सीटों पर बसपा विजय प्राप्त करेगी। प्रदेश में सरकार बनाने में अयोध्या मंडल का सबसे बड़ा योगदान होगा। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि बीजेपी वाले राम के नाम पर वोट तो मांगते हैं, लेकिन सीता को भूल जाते हैं। धर्म में आस्था रखने वाले सभी जानते हैं कि बिना सीता के भगवान राम पूर्ण नहीं है। सीता हैं तभी राम हैं। राधा बिना कृष्ण भी नहीं हैं। जैसे पार्वती के बिना शिव नहीं हैं। इस तरह सतीश मिश्रा ने माता सीता राधा और पार्वती के जरिये सीधे-सीधे बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि यही महिलाओं के प्रति बीजेपी की सोच है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीजेपी-सपा लगाया बड़ा आरोप
बसपा के महासचिव ने भाजपा (BJP) और सपा (SP) पर बड़ा ऐरोप लगाते हुए कहा कि जिस दिन से इनकी सरकार बनती है उसी दिन से यूपी में गुंडागर्दी, माफियागर्दी, दहशतगर्दी, डकैती-फिरौती, बलात्कार और दंगे-फसाद हर चीज शुरु हो जाती है। साथ ही उन्होंने बीजेपी-सपा पर उत्तर प्रदेश में 134 दंगे कराने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि अयोध्या मंडल में 25 सीटें हैं जिसमें छह सुरक्षित सीटें हैं। सभी सीटों पर बसपा विजय प्राप्त करेगी। प्रदेश में सरकार बनाने में अयोध्या मंडल का सबसे बड़ा योगदान होगा।