उत्तर प्रदेश के हापुड़ में घरेलू कलह का शॉकिंग केस सामने आया है। इस महिला का 14 साल पहले निकाह हुआ था। लेकिन महिला ने कभी नहीं सोचा था कि ससुराल में उसके साथ ऐसा कुछ होगा, जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी।

हापुड़. ट्रिपल तलाक को लेकर कानून बनाए जाने और सजा का प्रावधान होने के बावजूद कुछ लोग हैं कि सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे! ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सामने आया है। यहां पति ने न सिर्फ तीन तलाक दे दिया, बल्कि इससे पहले पत्नी को इतना प्रताड़ित किया कि उसकी रूह कांप उठी। ऐसा आरोप पीड़िता ने पुलिस का दी गई शिकायत में लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि पति ने न सिर्फ तीन तलाक बोलकर घर से धक्के देकर निकाल दिया, बल्कि बच्चों से भी दूर कर दिया। फिलहाल महिला अपने मायके में रह रही है। महिला को उम्मीद है कि उसे न्याय मिलेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वेश्यावृत्ति के लिए डाला दबाव
पीड़िता ने पति पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। उसने बताया कि 14 साल पहले उसकी शादी सिंभावली के एक गांव के रहने वाले जुल्फिकार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति से प्रताड़ित करने लगा था। आए-दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। लेकिन जब उसके दो बच्चे हुए, तो उम्मीद थी कि यह सब बंद हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पीड़िता ने कहा कि पति उस पर पैसे कमाने का दबाव डालता था। एक दिन तो उसने हद कर दी। वो अपने दोस्तों को लेकर घर पहुंचा। वो इन लोगों के साथ फिजिकल रिलेशन बनाने का दवाब डालने लगा। जब उसने विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई। एक दिन उसने तीन तलाक बोलकर मारपीट करके घर से निकाल दिया। पीड़िता ने सिंभावली थाने में पति सहित ससुराल पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या वाकई पति पीड़िता को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करता था।