डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) के खिलाफ समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी के रूप में अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) चुनाव लड़ रही हैं। यूपी विधानसभा विधानसभा चुनाव (up assembly election 2022) में सिराथू विधानसभा में चौथे चरण में 27 फरवरी को वोटिंग हुई।  

कौशांबी: जिले की सिराथू विधानसभा सीट से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) के खिलाफ समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी के रूप में अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) चुनाव लड़ रही हैं। यूपी विधानसभा विधानसभा चुनाव (up assembly election 2022) में सिराथू विधानसभा में चौथे चरण में 27 फरवरी को वोटिंग हुई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन हैं पल्लवी पटेल
पल्लवी पटेल सोनेलाल पटेल की बेटी हैं और केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की बड़ी बहन हैं। वह वर्तमान समय से अपना दल कमेरावादी की कार्यवाहक अध्यक्ष हैं। पिता सोने लाल पटेल के निधन के बाद पल्लवी पटेल 2009 में राजनीति में सक्रिय हुईं। पिता के निधन के बाद उनकी मां पार्टी की अध्यक्ष बनीं और अनुप्रिया पटेल ने राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी संभाली। 2014 में कृष्णा पटेल ने पल्लवी को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया तो अनुप्रिया ने इसका विरोध किया। जिसके बाद उनकी पार्टी दो धड़ों में बांट गई। 

कितनी संपत्ति की मालकिन हैं पल्लवी पटेल
पल्लवी पटेल ने अपने नामांकन में संपत्ति का विस्तृत ब्यौरा दिया है। उनके हलफनामें में दी गई जानकारी के अनुसार पल्लवी पटेल के पास कुल 3.35 करोड़ की संपत्ति है। उनके पास चल संपत्ति के रुप में 55 लाख रूपए हैं। जबकि उनके पति के पास चल संपत्ति के रुप में 18 लाख रुपए है। वहीं, पल्लवी पटेल के पास अचल संपत्ति के रूप में कुल 2.3 करोड़ रुपए हैं। उनके पति के पास अचल संपत्ति के रूप में 31 लाख रूपए है। सपा नेता के ऊपर बैंक का 8.87 लाख रूपए का लोन भी है।

जातिगत समीकरण
सिराथू विधानसभा सीट पर 34 फीसदी पिछड़े वर्ग के वोटर हैं। ये वोटर ही डिसाइडर बनते हैं। विधानसभा क्षेत्र में कुल वोटरों की संख्या 3,80,839 है। एक अनुमान के मुताबिक, इस विधानसभा सीट पर 19 फीसदी वोटर सामान्य श्रेणी से आते हैं। इसके अलावा 33 फीसदी दलित और 13 फीसदी मुस्लिम वोटर भी चुनावी मैदान में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

कौन-कौन है मैदान में
भाजपा- केशव प्रसाद मौर्य
कांग्रेस- सीमा देवी
सपा (गठबंधन उम्मीदवार)- पल्लवी पटेल 
बीएसपी- मुनसब अली