यूपी की राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर के सेक्टर 18 स्थित रिटायर्ड आईपीएस अफसर डीसी पांडेय के घर में आग लगने की वजह से उनकी पत्नी अरुणा पांडेय व दिव्यांग बेटा शशांक पांडेय घर में फंस गए। जिसकी वजह से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आईपीएस की इलाज के दौरान मौत हो गई।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना इलाके में देर रात एक मकान में आग लगने की वजह से सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक डीसी पांडेय की मौत हो गई और उनकी पत्नी एवं बेटा गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिनका इलाज जारी है। जब किसी को मदद की जरूरत होती थी तो रिटोयर्ड आईपीएस डीसी पांडेय हमेशा खड़े रहते थे। यह सब क्या हो गया। छोटा हो या बड़ा बिना किसी भेदभाव के मदद करते थे। शनिवार रात रिटायर्ड आईपीएस अफसर की मौत के बाद हर कोई उनके साथ बीते लम्हें याद कर रहा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

IPS की पत्नी और बेटे का इलाज है जारी
उनकी मौत के बाद हर किसी की जुबान में उनके द्वारा की गई मदद के बारे में चर्चा कर रहा था। सब यही कह रहे थे कि इस तरह की मौत पर विश्वास नहीं हो रहा है। दरअसल राजधानी के इंदिरानगर के सेक्टर-18 कॉलोनी में बीती शनिवार को यह हादसा हुआ था। आग लगने से रिटायर्ड आईपीएस डीसी पांडेय की मौत हो गई जबकि पत्नी अरुणा व छोटे बेटे शशांक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। बड़ा बेटा प्रशांत पांडेय भी मुंबई से लखनऊ पहुंच गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव घरवालों को सुपुर्द कर दिया। उसके बाद रविवार की शाम बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार किया गया।

दिवाली आने की तैयारी में था बड़ा बेटा
हादसे के बाद से ही कॉलोनी में सुबह से ही उनके घर पर पड़ोसी, परिचित और रिश्तेदार परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे थे। रिटायर्ड आईपीएस के दो बेटे व एक बेटी है। बड़ा बेटा प्रशांत पांडेय मुंबई में अपने परिवार के साथ रहकर वकालत करता है। छोटा बेटा शशांक पांडेय दिव्यांग होने के कारण लखनऊ में परिवार के साथ रहता है। तो वहीं बेटी मल्लिका की शादी दिल्ली में हुई है। प्रशांत का कहना है कि पिता की मौत की खबर सुनकर यकीन नहीं हुआ। घर आकर दीपावली मनाने की तैयारी थी। अचानक से क्या हो गया कुछ भी समझ नहीं आ रहा है। आईपीएस की पत्नी अरुणा को होश आने के बाद जब उनकी मौत की जानकारी दी गई तो वह भी चुप सी हो गई। 

मर गई इंसानियत! खून से लथपथ लड़की मदद के लिए गिड़गिड़ाती रही, पास में खड़े लोग बनाते रहे VIDEO