यूपी के दिग्गज सपा नेता व जौनपुर के मल्हनी से विधायक पारसनाथ यादव की आज लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 71 साल के थे। पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थे।

जौनपुर(Uttar Pradesh). यूपी के दिग्गज सपा नेता व जौनपुर के मल्हनी से विधायक पारसनाथ यादव की आज लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 71 साल के थे। पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थे। पारसनाथ यादव के निधन से सियासी गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई। उन्हें सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का बेहद करीबी माना जाता था। पारसनाथ यादव के निधन पर कई दिग्गज नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पारसनाथ यादव जौनपुर के मल्हनी से विधायक थे। वह 7 बार विधायक, 3 बार कैबिनेट मंत्री व 2 बार जौनपुर के सांसद रहे थे। पारसनाथ यादव का एक लम्बा राजनैतिक सफर रहा है। लेकिन व लम्बे समय से कैंसर जैसी घातक बीमारी से पीड़ित चल रहे थे। उनका मेदान्ता अस्पताल में इलाज चल रहा था। पिछले कुछ महीनों से वह राजनीति में बिलकुल भी सक्रिय नही थे। दरअसल तबियत खराब होने के कारण वह चल-फिर भी नही पा रहे थे। उन्होंने अपने जौनपुर शहर स्थित आवास पर शुक्रवार दोपहर 1 बजे अंतिम सांस ली। उनके तीन पुत्र हैं।