पुलिस ने वायरल हो रहे वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने सपा नेता सहित 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। साथ ही गुरुवार की देर शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

हरदोई (Uttar Pradesh) । सपा के जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव वीरे के बेटे की जन्मदिन पार्टी में 100 से ज्यादा लोग शामिल हुए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, क्योंकि सरकार ने कोविड गाइडलाइंस जारी कर रखी है कि किसी भी समारोह में सिर्फ 25 लोग ही जुट सकते हैं। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई पुलिस ने सपा नेता समेत 100 लोगों पर कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने का मुकदमा दर्ज किया। साथ ही सपा नेता को गिरफ्तार कर लियाा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि बेटे का जन्मदिन पर सपा नेता ने हरदोई शहर से दूर अरवल थाना क्षेत्र के बरगदापुरवा गांव स्थित अपने आवास पर मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया था। पार्टी का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस कार्यक्रम में बिना मास्क लगाए लोगों की काफी भीड़ थी।

एसडीएम कोर्ट में पेशी के बाद सपा नेता को जेल