एमएलसी चुनाव में वोट डालने संभल पहुंचे सपा सांसद डॉ. बर्क ने समाजवादी पार्टी पर सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा, पूरी समाजवादी पार्टी मुसलमानों के हित में काम नहीं कर रही है। लेकिन जैसे ही बर्क को दोबारा ध्यान आया तो उन्होंने कहा कि यूपी में गवर्नमेंट सपा के हाथ में नहीं योगी के हाथ में है।

संभल: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क की एक बार फिर से अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं। इस बार बर्क ने अपनी ही पार्टी के काम पर सवाल खड़ा कर दिया है। सांसद बर्क ने कहा कि यदि इस तरह से धमकाया जा रहा है तो यह गलत है लेकिन अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो इस तरह का प्रोपेगेंडा करना भी गलत है। इसके बाद सपा सांसद से यूपी सरकार के कार्यों से संतुष्ट होने का सवाल किया गया तो सपा सांसद की जुबान फिसल गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूपी में मुसलमानों के साथ नहीं हो रहा इंसाफ
एमएलसी चुनाव में वोट डालने संभल पहुंचे सपा सांसद डॉ. बर्क ने समाजवादी पार्टी पर सवाल खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा, पूरी समाजवादी पार्टी मुसलमानों के हित में काम नहीं कर रही है। लेकिन जैसे ही बर्क को दोबारा ध्यान आया तो उन्होंने कहा कि यूपी में गवर्नमेंट सपा के हाथ में नहीं योगी के हाथ में है। बर्क ने कहा कि यूपी में योगी काम तो कर रहे हैं लेकिन अपने हिसाब से कर रहे है लेकिन यूपी में मुसलमानों के साथ इंसाफ नहीं हो रहा है। 

सपा सांसद इससे पहले भी कई भड़काऊ और विवादित बयानबाजी कर चुके हैं। अभी हाल ही 11 दिन पहले भी गलत बयानबाजी करके सपा सांसद घिर चुके हैं। अपनी बयानबाजी में बर्क ने बाबर को ही गलत ठहरा दिया था। बर्क ने कहा था कि मुसलमान नहीं चाहते कि बीजेपी का समर्थन किया जाए। उन्होंने दो टूक कहा था कि बाबर ने लड्डू बांटकर गलती की। बर्क ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में कहा था मुसलमान नहीं चाहते कि बीजेपी को सपोर्ट किया जाए। (मुसलमान) किसी भी पार्टी को दे सकता है, लेकिन वोट दिल की आवाज का नाम है। मुसलमानों के साथ नाइंसाफी हो रही है बीजेपी में।

लाउडस्पीकर से अजान मामले पर बोले साक्षी महराज- माइक पर आजान अनुचित, नहीं माना तो साथ में होगी हनुमान चालीसा