करहल विधानसभा सीट से यूपी चुनाव 2022 काफी दिलचस्प हो चुका है। एक ओर जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां से नामांकन किया तो वहीं उनके बाद भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल भी वहां पहुंचे। भाजपा ने यहां से केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल को  प्रत्याशी के तौर पर उतारा है। 

मैनपुरी: एसपी सिंह बघेल ने मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। वह करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ वह चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने सोमवार को भाजपा प्रत्याशी के तौर पर करहल से नामांकन दाखिल किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने भाजपा उम्मीदवार को लेकर काफी चर्चाएं हो रही थीं। हालांकि इसी बीच अखिलेश यादव के नामांकन के कुछ ही देर बाद एसपी सिंह बघेल वहां पहुंच गए। उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया।

आज ही अखिलेश ने किया था नामांकन दाखिल 
आपको बता दें कि आज ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इसके लिए वह मैनपुरी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अपना नामांकन पत्र भरा। यूपी चुनाव (UP Chunav 2022) में मैनपुरी की करहल सीट (Mainpuri Karhal) से नामांकन दाखिल करने के लिए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सैफई से सोमवार की सुबह निकले। जब वह नामांकन दाखिल करने के लिए निकले तो कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया।