कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम की गिरफ्तारी के सवाल पर सुब्रमण्यम ने कहा, केंद्र सरकार के निशाने पर कई कांग्रेसी हैं। सोनिया गांधी, शशि थरूर और हुड्डा अभी जमानत पर हैं। सबसे पहले सोनिया गांधी को जेल भेजा जाना चाहिए।

अयोध्या (उत्तर प्रदेश). शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा, मस्जिद कहीं भी बन सकती है, नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है। लेकिन राम की पूजा रामजन्मभूमि पर ही हो सकती है। ये अहसास मुसलमानों को सुप्रीम कोर्ट में केस हारने के बाद होगा। बता दें, सुब्रमण्यम स्वामी अपना 80वां जन्मदिवस मनाने अयोध्या पहुंचे हैं। रविवार यानी 15 सितंबर को उनका जन्मदिन है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम की गिरफ्तारी के सवाल पर उन्होंने कहा, केंद्र सरकार के निशाने पर कई कांग्रेसी हैं। सोनिया गांधी, शशि थरूर और हुड्डा अभी जमानत पर हैं। सबसे पहले सोनिया गांधी को जेल भेजा जाना चाहिए। 

देश की वर्तमान अर्थव्यवस्था पर उन्होंने कहा, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह गुंगे थे, एक अनपढ़ महिला के सामने सिर झुकाते थे। इसलिए उनके ज्ञान का कोई मतलब नहीं है। जबकि निर्मला सीतारमन ने कभी अर्थशास्त्र की पढ़ाई ही नहीं की, इसलिए मंदी में उनका कोई कसूर नहीं है।