शोर सुनकर मोहल्ले के लोग आए। जिन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे घर के बाहर गली में ले गए। जहां उसका मुंह काला करके गधे पर बैठाकर गांव में घुमाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  

बदायूं (Uttar Pradesh) । घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी करना एक शख्स को भारी पड़ गया। गांव के लोगों ने उसकी पहले जमकर पिटाई किया। फिर, उसका मुंह काला कर गंधे पर बैठा दिया। इसके बाद रात में उसे गांव में घुमाते रहे। हालांकि जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। यह घटना बिसौली कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात की है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
करीब 40 वर्षीय व्यक्ति मंगलवार की रात एक महिला के घर में घुस गया। आरोप है कि महिला भी अपने कमरे में जाकर लेट गई थी। आरोपी किसी तरह उसके कमरे में घुस गया और उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसपर उसने शोर मचा दिया। जिससे परिवार के लोग उसे घेर लिए। 

पिटाई के बाद दी ऐसी सजा