भाजपा से टिकट कटने के बाद सुरेंद्र सिंह ने विकासशील इंसान पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाए जाने के साथ ही सिंबल प्रदान किया गया। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यूपी चुनाव 2022 में वह  भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त करवाएंगे। इसी के साथ उन्होंने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर भी जमकर निशाना साधा।

बलिया: बैरिया विधानसभा में राजनीतिक परिदृश्य लगातार बदल रहा है। भाजपा से टिकट कटने के बाद विधायक सुरेंद्र सिंह ने विकासशील इंसान पार्टी (VIP) का दामन थाम लिया है। चांदपुर स्थित आवास पर ही वीआइपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष साहनी, राष्ट्रीय उपाध्यक राजाराम बिंद और प्रदेश चुनाव प्रभारी उमेश साहनी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए बैरिया से चुनाव के लिए सिंबल प्रदान किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रदेश अध्यक्ष संतोष साहनी ने कहा कि सुरेंद्र हर हाल में बैरिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनेंगे। प्रदेश में 165 सीटों पर हम चुनाव लड़ रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने बताया कि 84 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। 7वें चरण के चुनाव के लिए शेष बची सीटों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। 

जब्त कराऊंगा भाजपा प्रत्याशी की जमानत
विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि वह भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त करवाएंगे। इस बार इतिहास रचा जाएगा। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा के आंतरिक सर्वे में उनकी रिपोर्ट भी ठीक थी लेकिन एक भू-माफिया को उन्होंने जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया। जिसके चलते ही उनका टिकट काट दिया गया। 

पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर भी बोला हमला 
सुरेंद्र सिंह ने कहा कि एसी में बैठ कर टिकट का निर्णय लेने वाले भी इस बार इतिहास देखेंगे। इसी के साथ उन्होंने अन्य मामलों को लेकर भी शीर्ष नेतृत्व पर हमला बोला। 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

मस्जिद के लाउडस्पीकर से हुई यूपी चुनाव में साइकिल पर वोट देने की अपील के बाद मुकदमा दर्ज, आरोपित फरार

58 सीटों पर 623 प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव, कई बाहुबलियों और मंत्रियों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी