जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मीडिया से कहा कि जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। उसमें कोरोना वायरस के संक्रमण के लक्षण थे। अभी उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। आगे की जांच जारी है। दावा किया कि लापरवाही बरतने के आरोपियों पर कठोर कार्रवाई होगी।   

शामली (Uttar Pradesh)। लॉक डाउन के दौरान दिल्ली से घर आए युवक को सांस लेने की दिक्कत होने पर परिवार वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कोरोना का संदिग्ध मरीज मानते हुए चिकित्सकों ने उसे 31 मार्च को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया और उसका सैंपल जांच के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजा गया। लेकिन, अभी रिपोर्ट नहीं आई कि आज उसके वार्ड में ही सुसाइड करने की जानकारी परिवार वालों को मिली, जिसके बाद हड़कंप मच गया। परिवार के लोग लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, डीएम ने दावा किया कि, लापरवाही बरतने के आरोपियों पर कठोर कार्रवाई होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
कांधला थाना क्षेत्र के कस्बा कांधला के मजरा नानूपुरा निवासी युवक को सांस लेने में दिक्कत हो रही। परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन में भर्ती कराया। उसका सैंपल जांच के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजा गया। लेकिन, अभी रिपोर्ट नहीं आई। वहीं आज सुबह उसके वार्ड में ही सुसाइड करने की जानकारी होने पर सीएमओ संजय भटनागर ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

लॉक डाउन के दौरान दिल्ली से आया था घर
मृतक के भाई ने कहा कि मेरे भाई को कुछ नहीं हुआ था। उसे केवल सांस लेने में दिक्कत थी। जिसकी आज मौत हो चुकी है। वहीं, ग्राम प्रधान ने कहा कि हम लोगों ने कोरोना वायरस को लेकर गांव में ऐलान कराया था कि किसी को इस तरीके के लक्षण दिखते हैं तो ग्राम प्रधान व सचिव को सूचना दे सकता है। मृतक हाल ही में दिल्ली से आया था अपने परिवार वालों को शामली जिला हॉस्पिटल में भर्ती होने की जानकारी देकर वहां चला गया था। आज हमें मौत की सूचना मिली है। 

डीएम ने कही ये बातें
जिलाधिकारी जसजीत कौर ने मीडिया से कहा कि जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। उसमें कोरोना वायरस के संक्रमण के लक्षण थे। अभी उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। आगे की जांच जारी है। दावा किया कि लापरवाही बरतने के आरोपियों पर कठोर कार्रवाई होगी।