तजीन फातिमा ने अपने पति और सांसद आजम खां के लिए चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। आजम खां सीतापुर जेल में बंद हैं। सपा ने उन्हें रामपुर सीट से प्रत्याशी बनाया है। तजीन ने आजम के विरोधियों का हुक्का-पानी बंद करने की बात कही है।

लखनऊ: रामपुर शहर विधायक डॉ तजीन फातिमा अपने पति और मौजूदा सांसद आजम खां (Azam Khan) के चुनाव प्रचार में उतर आई हैं। आजम इस समय यूपी की सीतापुर जेल में बंद हैं। वह विधानसभा चुनाव 2022 में रामपुर सीट से प्रत्याशी हैं। तजीन फातिमा ने एक सभा में कहा कि कुछ लोग आजम के जेल जाने को सही मानते हैं, वह उनका बुरा चाहते हैं। सभा में मौजूद लोगों से ऐसे लोग जो आजम का बुरा चाहते हैं उनका सामाजिक बहिष्कार करने की बात कही गई। कहा गया कि ऐसे लोगों का हुक्का पानी बंद होना चाहिए। कोई भी शादी-विवाह हो ऐसे लोगों से ताल्लुक न रखा जाए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार में इंसाफ मिल पाना मुश्किल है। मुरादाबाद की एक रैली में गृहमंत्री अमित शाह कहकर गए हैं कि अगर आजम को अंदर रखना है तो हमें (बीजेपी) वोट दें। इसका मतलब है कि यदि हमें आजम खां को बाहर लाना है तो समाजवादी पार्टी को वोट देना होगा और प्रदेश में सपा सरकार बनानी होगी। 

जब गृहमंत्री अमित शाह ऐसा कह सकते हैं तो इसका मतलब है कि न्यायालय की कोई भी भूमिका ही नहीं रह गई है। लिहाजा न्यायालय जाना बेकार है। तजीन फातिमा ने यह भी कहा कि आज और जेल में बंद अन्य बेगुनाहों को न्याय नहीं मिल रहा है। आप लोग आजम के हिमायती हैं। लिहाजा जरूरत है कि एकतरफा होकर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को वोट दें। 

सरकार को बताया जालिम और खुदगर्ज

तजीन फातिमा ने सभा में घर के हालातों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि शौहर जेल में हैं। बेटा और वो खुद भी जेल से वापस होकर आई हैं। उन्होंने सरकार को जालिम, जाहिल और खुदगर्ज बताया। 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

यूपी चुनाव से पहले डिप्टी CM केशव प्रसाद के निशाने पर सपा गठबंधन, कहा- 'साइकिल पंचर कर, भविष्य की करें रक्षा'