पुलिस को घटनास्थल पर मृतका की ओर से खरीदा गया सामान मिला है। उसके शरीर पर पहन गए आभूषण पहने थे। इसलिए पुलिस को शक है कि हत्या रंजिश और लूटपाट के इरादे से नहीं की गई। इसकी वजह कुछ और है।  

रायबरेली (Uttar Pradesh)। शादी के लिए शॉपिंग करने शहर गई सारिका यादव (24) की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। खेत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह घटना गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र की है। फोरेसिंक टीम ने घटनास्थल से वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए। वारदात की कोई वजह सामने नहीं आई है। घटनास्थल से पुलिस को युवती की ओर से खरीदा गया सामान भी मिला है। पुलिस ने अज्ञात में मर्डर का केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि एक मार्च को युवती की शादी तय थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हत्या के कारण को लेकर उलझी पुलिस
पुलिस को घटनास्थल पर मृतका की ओर से खरीदा गया सामान मिला है। उसके शरीर पर पहन गए आभूषण पहने थे। इसलिए पुलिस को शक है कि हत्या रंजिश और लूटपाट के इरादे से नहीं की गई। इसकी वजह कुछ और है। 

गले पर है सिर्फ निशान
मृतका के गले में निशान बने थे, अन्य शरीर में कहीं पर चोट के निशान नहीं थे। इससे जाहिर है कि गला घोंटकर उसका कत्ल किया गया। थानेदार का कहना है कि अज्ञात में मर्डर का केस दर्ज कर लिया गया है।

पिता से हुई थी ये बात
बेटी की हत्या की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे पिता विशंभरनाथ के आंसू नहीं थम रहे थे। पिता ने बताया कि मंगलवार की रात नौ बजकर 53 मिनट पर बिटिया से बातचीत की थी। बिटिया ने कुशलक्षेम बताया था और कहा था कि बुधवार को गांव आएंगे। इसके बाद उनकी बात नहीं हुई थी। इसके बाद पता नहीं बिटिया के साथ क्या हुआ। सुबह घटना की जानकारी हुई तो भागते हुए यहां चला आया।

बुआ के घर रहती थी सारिका
उन्नाव जिले के मौरावां थाना क्षेत्र के भइयाखेड़ा मजरे गुलरिहा गांव की रहने वाली सारिका यादव पुत्री विशंभरनाथ जब छह साल की थी तब उसकी मां विद्यावती का निधन हो गया था। सारिका को उसकी बुआ कलावती गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के फतेह बहादुर का पुरवा मजरे सुल्तानपुरखेड़ा ले आई थी। अपने बच्चों की तरह उसका पालन-पोषण किया। पढ़ाया-लिखाया और थाना हरचंदपुर के विजयी सिंह का पुरवा में शादी भी तय कर दी थी।