बता दें कि गाजियाबाद के मुखर्जी पार्क में लगे तिरंगे की ऊंचाई 211 फीट है। जबकि गोरखपुर में इससे 35 फीट ऊंचा यानी 246 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया गया। इसे 15 किलोमीटर की परिधि से देखा जा सकता है।

गोरखपुर (Uttar Pradesh) । सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर महोत्सव का समापन किए। उन्होंने वर्जुअल माध्यम से वंदे मातरम धुन के बीच एलईडी स्क्रीन पर राष्ट्रीय ध्वज लहराया। बता दें कि यह राष्ट्रध्वज रामगढ़ ताल के किनारे लगाया गया है, जिसकी ऊंचाई 246 फीट है और यह प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा है।

गाजियाबाद से 35 फीट ऊंचा है झंडा
बता दें कि गाजियाबाद के मुखर्जी पार्क में लगे तिरंगे की ऊंचाई 211 फीट है। जबकि गोरखपुर में इससे 35 फीट ऊंचा यानी 246 फीट ऊंचा तिरंगा लहराया गया। इसे 15 किलोमीटर की परिधि से देखा जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने लगाई थी रोक
उद्योगपति अमर तुलस्यान ने गोरखपुर में प्रदेश का सबसे ऊंचे तिरंगे की योजना बनाई थी। दिसंबर 2017 में जिला प्रशासन से इसके लिए अनुमति मिल गई थी। इसका ढांचा तैयार कर तिरंगा लगाने वाली कंपनी ने इसका ट्रायल भी कर लिया था। लेकिन, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से रामगढ़ ताल के किनारे किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि बाद में जीडीए की ओर अनुमति मिलने के बाद यहां पोल खड़ा कर दिया गया।