मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि वे प्रयागराज के कारोबारियों को छत्तीसगढ़ आने का न्योता देने आए हैं। वो वहां आकर कारोबार करें। सरकार हर मदद करेगी। होटल कान्हा श्याम में मंत्री ने शहर के कारोबारियों से मुलाकात भी की।  

प्रयागराज (Uttar Pradesh) । छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा आज संगम में स्नान करने पहुंचे हैं। मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी सरकार छत्तीसगढ़ में एनआरसी और सीएए लागू होने नहीं देगी। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

छत्तीसगढ़ में हो रहा आंदोलन
मंत्री कवासी लखमा ने कहा की सीएए के खिलाफ भी छत्तीसगढ़ में लगातार आंदोलन हो रहे हैं। इसे वहां उनकी सरकार छत्तीसगढ़ में एनआरसी और सीएए लागू होने नहीं देगी।

प्रयाग के कारोबारियों को दिया न्योता
मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि वे प्रयागराज के कारोबारियों को छत्तीसगढ़ आने का न्योता देने आए हैं। वो वहां आकर कारोबार करें। सरकार हर मदद करेगी। होटल कान्हा श्याम में मंत्री ने शहर के कारोबारियों से मुलाकात भी की। 

मोदी सरकार की योजनाओं पर उठाए सवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकारी योजनाओं पर भी सवाल उठाया। कहा कि जब मोदी प्रधानमंत्री बने थे तब लगा था की देश को कोई दमदार प्रधानमंत्री मिला है, लेकिन सारे वादे झूठे निकले। मंत्री ने कहा कि जनता परेशान है।

बीजेपी पर लड़ाने का आरोप
बीजेपी की सरकार सिर्फ प्रॉपोगंडा छोड़कर एक दूसरे से लड़ाने का काम कर रही है। जनता को अपने झांसे से गुमराह कर रही है, जबकि मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहते हुए देश तरक्की कर रहा था और देश की आर्थिक स्थिति भी मज़बूत थी।