घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों को फोन कर जानकारी दी। जिसे सुनकर परिवार के लोग अवाक रह गए। रोते-बिलखते घर के लोग मौके पर पहुंचे। वहीं, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश शुरु कर दी। .यह घटना कैसरगंज बाजार में हुई। 

बहराइच (Uttar Pradesh)। बाजार जाने की बात कहकर निकले बाइक सवार तीन दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। तीनों बाजार से खरीददारी कर वापस लौट रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। सूचना के बाद पुलिस ने परिवार वालों को फोन कर जानकारी दी। जिसे सुनकर परिवार के लोग अवाक रह गए। रोते-बिलखते घर के लोग मौके पर पहुंचे। वहीं, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश शुरु कर दी। .यह घटना कैसरगंज बाजार में हुई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बाजार गए थे तीनों दोस्त
कैसरगंज थाना में स्थित रमवापुर के रहने वाले विनोद पाल (28) पुत्र मुंशीलाल, भाईलाल (29) पुत्र लहरी प्रसाद और सप्सा दिकोलिया निवासी रिंकू पाल (30) पुत्र ननकू पाल बाजार आए हुए थे। तीनों दोस्त भी थे। कैसरगंज बाजार में सभी सामान की खरीददारी कर वापस लौट रहे थे।

इस तरह हुआ हादसा
तीनों कैसरगंज थाना क्षेत्र के परमहंस डिग्री कालेज के पास पहुंचे थे। तभी, सामने से आ रहे एक चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं, मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। दूसरी ओर सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।