प्रेमिका की एक बहन वाराणसी में रहती है। परिजनों के मुताबिक वह जब वाराणसी आती तो अनिल से मिलती थी। दोनों का प्रेम परवान चढऩे लगा। इसी तरह अनिल भी महिला के घर अंबेडकरनगर में आने-जाने लगा।  

वाराणसी (उत्तर प्रदेश)। हत्यारिन प्रेमिका आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई। कैंट रेलवे स्टेशन से पुलिस ने उसे दो साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि प्रेमिका पर आरोप था कि उसने अपने प्रेमी की हत्या के बाद उसके शव को घर की पीछे कुएं में फेंक दिया था, फिलहाल पुलिस आरोपी से हत्या के कारण को लेकर पूछताछ कर रही है ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी
मंड़ुआडीह थाना के महेशपुर गांव निवासी अनिल कुमार जायसवाल की लव स्टोरी पूरी तरह से फिल्मी है। परिजनों के मुताबिक अनिल मोबाइल से ऐसे ही नंबर मिलाते-मिलाते एक अनजान युवती का नंबर मिल गया। युवक व युवती में बातचीत होने लगी और दोनों में प्रेम हो गया। करीब तीन वर्षों तक दोनों में बातचीत होती रही। 

इस तरह प्रेमी के पास आती थी प्रेमिका
प्रेमिका की एक बहन वाराणसी में रहती है। परिजनों के मुताबिक वह जब वाराणसी आती तो अनिल से मिलती थी। दोनों का प्रेम परवान चढऩे लगा। इसी तरह अनिल भी महिला के घर अंबेडकरनगर में आने-जाने लगा था। 

घर न लौटने पर दर्ज कराया था केस
संजीव जायसवाल ने बताया कि उसका छोटा भाई अनिल घर से पांच फरवरी 2017 को निकला था। शाम को घर नहीं पहुंचा तो खोजबीन शुरू हुई। कई दिनों बाद तक सुराग न मिलने पर मडुआाडीह थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

मोबाइल की लोकशन से खुला राज
अनिल का कोई पता न चलने पर पिता बद्री नारायण जायसवाल तनाव ग्रस्त हो गए। 30 दिसंबर 2017 को उनकी भी मृत्यु हो गई थी। उधर परिवार के लोगों ने युवती के खिलाफ केस दर्ज कराया। जांच में जुटी पुलिस को मृतक के मोबाइल का आखिरी लोकेशन लड़की के घर के पास बता रहा था। मृतक का शव चार महीने बाद प्रेमिका के घर पीछे वाले कुएं में मिला था।

(प्रतीकात्मक फोटो)