पीड़िता के दादा ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई, जिसने घटनास्थल पर जाकर जांच की।

रायबरेली (Uttar Pradesh) । घर में अकेली 10 साल की लड़की देख गांव का एक युवक अपने ममेरे भाई के साथ उसे बहला-फुसलाकर उठा ले गया। पास के खेत में घसीट-घसीट कर उसके साथ गैंगरेप किए। रोंगटे खड़े कर दिए वाले इस वारदात की जानकारी गांव के लोगों को पीड़िता की चीख-पुकार से हुआ। जिसके बाद वे घटना स्थल की ओर दौड़े तो आरोपी भाग खड़े हुए। फिलहाल, मामले में पुलिस ने आज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बछरावां थाने इलाके की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह मामला मंगलवार को लड़की अपने घर पर अकेली थी। जबकि उसके परिजन खेत गए थे। वे वहां गेहूं की फसल में दवा डाल रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी सुजीत ने अपने मामा के लड़के के साथ उसके घर पहुंचा। आरोप है कि दोनों ने मिलकर लड़की को दबोच लिया और पास के खेत में ले गए। जहां दोनों ने दुष्कर्म किया। 

ऐसे हुई जानकारी
बालिका की चीख सुनकर गांव के लोग दौड़े। शोर सुनकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इस पर दोनों आरोपी बालिका को छोड़कर मौके से फरार हो गए। पीड़िता के दादा ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई, जिसने घटनास्थल पर जाकर जांच की। 

(प्रतीकात्मक फोटो)