महाराष्ट्र में सत्ताधारी पार्टी ने शिवसेना ने उत्तर प्रदेश के चुनावी रण में ताल ठोक दी है। शिवसेना ने बड़ा ऐलान किया है कि वह यूपी विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी। 

लखनऊ/मुंबई, उत्तर प्रदेश में साल 2022 यानि कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। देश के सबसे बड़े राज्य में सत्ता पर काबिज होने के लिए सभी पार्टियों ने अभी से जोर लगाना शुरू कर दिया है। इसी बीच महाराष्ट्र में सत्ताधारी पार्टी ने शिवसेना ने उत्तर प्रदेश के चुनावी रण में ताल ठोक दी है। शिवसेना ने बड़ा ऐलान किया है कि वह विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शिवसेना ने यूपी में बढ़ाईं बीजेपी की मुश्किलें...
दरअसल, शिवसेना के इस ऐलान से बीजेपी के लिए मुश्किल बढ़ सकती हैं। क्योंकि बीजेपी और शिवसेना का यूपी चुनाव को लेकर कोई 
अभी तक किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं किया है। दोनों ही पार्टी हिंदूवादी विचारधारा वाली हैं। अगर शिवसेना अकेले ही चुनाव लड़ती है तो बीजेपी की मुश्किलों जरुर बढ़ जाएंगी।

यूपी के साथ गोवा में भी अकेले चुनाव लड़ेगी शिवसेन
बता दें कि शिवसेना के नेता संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी पार्टी अपने दम ही ही यूपी में सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं गोवा चुनाव में भी 20 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हम इन चुनावों के लिए किसी भी पार्टी से गठबंधन भी कर सकते हैं।

Scroll to load tweet…