यूपी चुनाव के बीच अनुप्रिया पटेल ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम भी सरकार ने किया है। पहले यूपी में बिजली नहीं आती थी। लेकिन अब पूरे प्रदेश को बिजली मिल रही है। गांव-गांव इंटरनेट की सुविधा पहुंच रही है। देश में राष्ट्रहित में कई कड़े फैसले लिए गए हैं। 

अंबेडकरनगर: अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय अनुप्रिया पटेल ने भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव वर्मा के पक्ष में टांडा के पकड़ी भोजपुर में दुर्गा मंदिर के समीप डड़वा के एक बाग में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन की सरकार ने देश मजबूत हुआ है। यूपी सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री देने वाला राज्य है। यह कोई सामान्य राज्य नहीं बल्कि देश का सबसे बड़ा सूबा है। यूपी की राजनीति ही देश की राजनीति की दिशा तय करती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अनुप्रिया पटेल ने आगे कहा कि भाजपा सरकार से ही उत्तर प्रदेश का विकास और खुशहाली संभव है। देश को आत्मनिर्भर बनाने और उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की कल्पना तभी साकार हो सकती है जब भाजपा की सरकार हो। अपना दल और भाजपा का गठबंधन स्थायी और प्रभावी है। सरकार ने लोगों के जीवन को बदलने का प्रयास किया है। लोगों को शौचालय, आवास और गैस सिलेंडर का लाभ मिला है। किसानों को सम्मान निधि मिल रही है। 

'सरकार ने महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर'
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम भी सरकार ने किया है। पहले यूपी में बिजली नहीं आती थी। लेकिन अब पूरे प्रदेश को बिजली मिल रही है। गांव-गांव इंटरनेट की सुविधा पहुंच रही है। देश में राष्ट्रहित में कई कड़े फैसले लिए गए हैं। 

'सरकार लोगों की करवा रही सकुशल घरवापसी'
जनसभा को संबोधित करते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा कि इस समय रूस और यूक्रेन के बीच जंग जैसे माहौल है। यूक्रेन में फंसे लोगों की सरकार सकुशल घरवापसी करवा रही है।

जनसभा के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा, जिलाअध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, टांडा विधायक संजू देवी, मनोज मिश्रा समेत पार्टी के कई अन्य नेता भी वहां पर मौजूद रहें। 

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

फेसबुक पर दोस्ती के बाद प्यार चढ़ा परवान, शादी के 4 साल बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान

यूपी चुनाव: जेपी नड्डा बोले- योगी सरकार में समाप्त हुआ माफियाराज, गुडें जेल में और प्रदेश में है अमन चैन