बीजेपी अध्यक्ष जेपी जनता के सामने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को रखते हुए कहा कि  बीते 5 साल में यूपी में 10 नए विश्वविद्यालय, 78 कॉलेज, 28 इंजीनियरिंग कॉलेज खुले हैं। सपा ने भक्तों पर गोलियां चलाई थीं। कांग्रेस ने राम जन्मभूमि का मामला अटकाया-भटकाया। जब आपने भाजपा को जिताया, उसके बाद ही कोर्ट ने भव्य राम मंदिर के पक्ष में फैसला सुनाया।

देवरिया: गोरखपुर-बस्ती मंडल के छठवें चरण के चुनाव को लेकर भाजपा ने जोर आजमाइश शुरु कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देवरिया जेले के रूद्रपुर में जनता को संबोधित किया। उपलब्धियों का बखान करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि बीते 5 साल में यूपी में 10 नए विश्वविद्यालय, 78 कॉलेज, 28 इंजीनियरिंग कॉलेज खुले हैं। यूपी में जहां पहले सिर्फ 15 मेडिकल कॉलेज थे वहां अब 59 मेडिकल कॉलेज हैं। यही नहीं यूपी में 2 एम्स भी खुले हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जेपी नड्डा ने कहा कि ये रिपोर्ट कार्ड की राजनीति, चुनाव में लोगों के पास जाना और अपने द्वारा किये गए कार्यों को रखना, ये संस्कृति भारत की राजनीति में नरेन्द्र मोदी जी लेकर आये हैं। जय श्रीराम का नारा सदियों से हम लगा रहे हैं। सदियों से अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने की हमारी इच्छा थी। सपा ने भक्तों पर गोलियां चलाई थीं। कांग्रेस ने राम जन्मभूमि का मामला अटकाया-भटकाया। जब आपने भाजपा को जिताया, उसके बाद ही कोर्ट ने भव्य राम मंदिर के पक्ष में फैसला सुनाया।

तीन तलाक के खिलाफ बना कानून, अब मिलेगा मुफ्त सिलेंडर
सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाने की बात कही थी। लेकिन किसी में इसकी ताकत नहीं थी, सब तुष्टिकरण की राजनीति में दबे हुए थे। आपने भाजपा की सरकार बनाई और मोदी जी की इच्छा शक्ति के कारण ही तीन तलाक के खिलाफ कानून बना। अब योगी जी ने तय किया है कि अब दोबारा से हमारी सरकार बनने के बाद दीपावली और होली पर उत्तर प्रदेश की माताओं और बहनों को एक एक सिलेंडर मुफ्त दिया जाएगा।

अखिलेश यादव ने आंखों पर बांध रखी थी पट्टी
सपा शासन में उत्तर प्रदेश में माफिया-बाहुबली दन-दनाते थे। लेकिन अखिलेश यादव ने आंखों में पट्टी बांध रखी थी। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद माफिया-बाहुबली जेल में बंद हैं। अखिलेश यादव के शासन में यूपी में करीब 200 दंगे हुए। पिछले 5 साल में यूपी में एक भी दंगा नहीं हुआ है।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

आजमगढ़ शराब कांड मामले में सपा ने BJP पर साधा निशाना, कहा- 'विदाई बेला में जारी अवैध शराब का जानलेवा कारोबार'

हैसियत कम होने के बावजूद अभी भी यूपी चुनाव में भाजपा के साथ ही क्यों हैं मेनका और वरुण गांधी