यूपी चुनाव के पांचवे चरण के बीच प्रयागराज में मतदान केंद्र से कुछ ही दूरी पर विस्फोट सामने आया। इस दौरान एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। 

प्रयागराज: शहर पश्चिमी में मतदान केंद्र गौसिया स्कूल के पास बम फटने से युवक की मौत का मामला सामने आया है। यहां हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हो गया। इसके बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल देखा गया। घटना की जानकारी मिलती है पुलिस मौके पर पहुंची। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्राप्त जानकारी के अनुसार गौसिया स्कूल के पास एक युवक साइकिल से जा रहा था। इसी बीच उसके झोले में रखा बम तेज आवाज के साथ फट गया। इसके युवक के चिथड़े उड़ गए। जबकि उसके साथ मौजूद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कुछ ही दूरी पर स्थिति मतदान केंद्र में भी लोगों में भय की स्थिति देखी गयी। बड़ी संख्या में वोट देने आए लोग भी वहां जुटने लगे। घटना के कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

घटना में मृतक का नाम अर्जुन निवासी रामगढ़ कोरांव बताया जा रहा है। जिस दौरान घटना हुई अर्जुन के साथ चचेरा भाई संजय भी वहां मौजूद था। संजय गंभीर रूप से घायल है जबकि अर्जुन की मौत मौके पर ही हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों साइकिल पर सवाल थे। झोले में ही विस्फोटक रखा हुआ था। संतुलन बिगड़ने के बाद वह जमीन पर गिरे और हादसा सामने आया। 

मामले को लेकर पुलिस ने जानकारी दी कि एक साइकिल से बाज़ार जा रहे दो चचेरे भाइयों संजय और अर्जुन (दोनों की उम्र क़रीब 21 वर्ष) का झोला जो उनकी ही साइकिल की हैंडिल पर टँगा था, वह अचानक गिर गया। जिसके कारण संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ में विस्फोट होने के कारण अर्जुन की मौत हो गई तथा संजय को मामूली चोटें आईं हैं। ऐसी सूचना पुलिस को मिली थी।

इस सूचना पर तत्काल सीओ सिटी (प्रथम) तथा पुलिस टीमों द्वारा मौक़े पर पहुँच कर मृतक (अर्जुन कोल पुत्र बाबूलाल कोल, ग्राम रामगढ़, थाना कोराँव, उम्र 21 वर्ष) की डेड बॉडी को मोर्चरी भिजवा दिया गया। तथा, साइकिल सवार दूसरे लड़के संजय कोल पुत्र बालेश्वर कोल, ग्राम रामगढ़, थाना कोराँव जो कि मामूली चोटिल है, उससे पूछताछ की जा रही है।

गहन पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही पूर्ण की जा रही है। अभी तक की पूछताछ के आधार पर इस घटना का संबंध किसी भी बूथ या मतदान केन्द्र से होना नहीं पाया गया है।

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव। मतगणना 10 मार्च को होगी।

गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल ने कांग्रेस का छोड़ा साथ, BJP में हुईं शामिल

यूपी चुनाव के बीच भाजपा और बसपा समर्थकों में विवाद, एसओ और अन्य पुलिसकर्मी घायल

यूपी चुनाव: अपने ही गढ़ में राजा भैया की घेराबंदी, जानिए सपा ने बनाया है क्या खास प्लान