भोजपुरी गायक निरहुआ (bhojpuri superstar Nirahuaa) का एक गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ की छवि और उनकी उपलब्धियों को आधार बनाकर लिखे गए इस गीत में निरहुआ दावा करते हैं कि योगी आदित्यनाथ 2022 में भी सत्ता में आएंगे और साल 2027 में भी सरकार बनाकर मुख्यमंत्री बनेंगे। 

लखनऊ। मशहूर भोजपुरी गायक और फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ( Dinesh Lal Yadav Nirahuaa) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath) को लेकर एक नया गाना रिलीज किया है। इस वीडियो में साल 2022 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में योगी सरकार की वापसी का दावा किया गया और उनका ये गीत इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुए है। इस गाने पर सपा समर्थकों की सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया भी आ रही है। गाने को निरहुआ ने बेहद जोशीले अंदाज में गाया है। 

निरहुआ ने 2.20 मिनट का यह गीत अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी किया है। उनका यह ट्विटर एकाउंट निरहुआ हिन्दुस्तानी के नाम से है। निरहुआ के इस गाने को ट्विटर पर अब तक लगभग 6700 लोगों ने सुना है, 1400 लोगों ने लाइक किया तो वहीं 300 लोगों ने रीट्वीट किया है। बता दें कि ट्विटर पर निरहुआ को 1.13 लाख लोग फॉलो करते हैं। मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ की छवि और उनकी उपलब्धियों को आधार बनाकर लिखे गए इस गीत में निरहुआ दावा करते हैं कि योगी आदित्यनाथ 2022 में भी सत्ता में आएंगे और साल 2027 में भी सरकार बनाकर मुख्यमंत्री बनेंगे।

गीत में निरहुआ ने ये कहा...
गद्दारों के सीने में चोट करेंगे, जो राष्ट्रवादी हैं वह योगी जी को ही सपोर्ट करेंगे। पहले भी किया था और आने वाले समय में भी कमल के निशान पर ही वोट करेंगे।’ निरहुआ के गाने में आगे यह लाइन है- ‘यूपी के बच्चा-बच्चा के फरमाइश में योगी जी, अइहें 22 में योगी जी, 27 में भी योगी जी।’उनका नया गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। यह गाना द‍िवाली के दिन रिलीज हुआ है। गाने को निरहुआ ने बेहद जोशीले अंदाज में गाया है। 

Scroll to load tweet…

बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं निरहुआ
निरहुआ साल 2019 के लोकसभा चुनाव में यूपी के आजमगढ़ से भाजपा के टिकट पर अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़े थे। हालांकि वे इस चुनाव में हार गए थे लेकिन तब से लगातार समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों के प्रति आक्रामक रहते हैं। योगी आदित्यनाथ को लेकर निरहुआ का इससे पहले भी एक गाना- ‘आएंगे तो योगी ही’ हिट हो चुका है और सोशल मीडिया पर इसके एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

इस 1 डर के चलते कभी अपने ससुराल नहीं गए निरहुआ, भैंस की पीठ पर बैठ गाने का रियाज करता था एक्टर

निरहुआ की फिल्म में मिला मौका, लेकिन पवन सिंह की वजह से स्टार बनी ये लड़की बचपन से देखा था सपना