प्रियंका गांधी लखनऊ दौरे पर हैं। यहां उन्होंने एक बैठक के दौरान क्षेत्रवार चुनाव अभियान और कार्यक्रम शुरू करने का भी फैसला किया है। 

लखनऊ. यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने पूरे यूपी में कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि हम वचन निभाएंगे नाम से यह यात्रा होगी और यह करीब 12 हज़ार किलोमीटर चलेगी। कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा बड़े गांवों और कस्बों से होकर गुजरेगी। प्रियंका गांधी यात्रा के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर रहीं हैं।
इसे भी पढ़ें-  मायावती का बड़ा ऐलान- यूपी चुनाव में किसी भी माफिया को BSP नहीं देगी टिकट, मुख्तार अंसारी का भी कटा पत्ता

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका गांधी लखनऊ दौरे पर हैं। यहां उन्होंने एक बैठक के दौरान क्षेत्रवार चुनाव अभियान और कार्यक्रम शुरू करने का भी फैसला किया है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी नेताओं से मुलाकात कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें- इलाहाबाद HC से हारने के बाद आजम खान के हाथ से गई जौहर University की 70 एकड़ जमीन, सरकार ने कब्जे में लिया

प्रियंका गांधी सलाहकार और रणनीति कमेटी के सदस्यों से यात्राओं के रूट और मुद्दों पर जानकारी ले रहीं हैं। बताया जाता है कि प्रियंका गांधी का यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर काफी अहम माना जा रहा है।


2017 में किसे कितनी सीटें मिली थीं
2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 312 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। पार्टी ने 403 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में 39.67 प्रतिशत वोट शेयर हासिल किया। समाजवादी पार्टी (सपा) को 47 सीटें, बसपा ने 19 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस केवल सात सीटों पर जीत हासिल कर सकी थी।