संजय राउत और आदित्‍य ठाकरे ने डुमरियागंज में अपने प्रत्‍याशी राजू श्रीवास्‍तव के समर्थन में एक जनसभा को सम्‍बोधित करते हुए उन्‍होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। संजय राउत ने डुमरियागंज के भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के विवादास्‍पद बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि 10 मार्च को पता चल जाएगा कि किसके शरीर में किसका खून है। 

लखनऊ: यूपी चुनाव के चार चरणों का मतदान हो चुका है। राजनीतिक दल अन्य चरणों के लिए पूरा जोर लगा रहा है। सभी पार्टी के महारथी अब पूर्वांचल के रण में लग चुके हैं। इसी क्रम में गुरुवार को शिवसेना के सांसद संजय राउत और पार्टी नेता आदित्‍य ठाकरे सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज पहुंचे। संजय राउत और आदित्‍य ठाकरे ने डुमरियागंज में अपने प्रत्‍याशी राजू श्रीवास्‍तव के समर्थन में एक जनसभा को सम्‍बोधित करते हुए उन्‍होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। संजय राउत ने डुमरियागंज के भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह के विवादास्‍पद बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि 10 मार्च को पता चल जाएगा कि किसके शरीर में किसका खून है। दरअसल यहां से सीएम योगी के करीबी और हिन्‍दू युवा वाहिनी से अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाले राघवेंद्र सिंह भाजपा के विधायक और प्रत्‍याशी हैं।

भाजपा विधायक का वायरल हुआ था वीडियो
गौरतलब है कि पिछले दिनों डुमरियागंज सीट से भाजपा विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह यह कहते नज़र आए थे कि-'जो हिंदू मुझे छोड़कर किसी और को वोट देगा उसका टेस्ट करवाऊंगा कि उसमें हिंदू का ही खून है या फिर मुसलमानों का भी खून है।' इसी बयान पर अब सियासत शुरू हो गई है।
गुरुवार को संजय राउत ने कहा कि शिवसेना की राजनीति कभी भी नफरत की नहीं रही। ज़रुर हमारे हाथों में हिंदुत्व का केसरिया और भगवा है, लेकिन हमारे साथ हिंदू, सिख, मुस्लिम, ईसाई भी हैं। किसके शरीर में किसका खून है यह 10 मार्च को पता चलेगा। 

Scroll to load tweet…

संजय राउत आगे कहते है कि ये ईस्ट इंडिया कंपनी आपको 10 मार्च के बाद नहीं दिखेगी यहां से वह हट गई है, समझ लो। यही परिवर्तन का माहौल रहा तो 2024 में यह ईस्ट इंडिया कंपनी दिल्ली से भी भाग जाएगी।

Scroll to load tweet…

आदित्य ठाकरे ने भी बीजेपी पर साधा निशाना
तो वहीं दूसरी तरफ आदित्‍य ठाकरे ने भी भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्‍होंने कहा हमें लगा था कि उत्तर प्रदेश में विकास होने वाला है। यह कैसा बहुमत, जैसे कोई राजा को बहुमत दे, वैसा बहुमत भाजपा को उत्तर प्रदेश में मिला, लेकिन जो भी सपने दिखाए गए वह सपने, सपने ही रह गए सपनों का जुमला बन गया। सपने खरे नहीं उतरे।

Scroll to load tweet…

UP Election Info: उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को है। कुल 7 चरणों में होगा यूपी में चुनाव।

Inside Story: PM मोदी बूथ पदाधिकारियों को देंगे चुनाव जितने का मंत्र, वर्चुअल माध्यम से कर चुके हैं बात

यूपी चुनाव: अनुप्रिया पटेल ने SP मुखिया अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- 2017 के पहले की सरकार पक्षपात करती थी