वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश के कलाकारों को यूपी गौरव सम्मान दिया जाएगा, इसके लिए 11 लाख रुपए की राशि दी जाएगी।
- Home
- States
- Uttar Pradesh
- UP Budget-किसानों को मुफ्त पानी,छात्रों को टैबलेट,गांवों में ओपन जिम,जानिए योगी सरकार का पूरा बजट
UP Budget-किसानों को मुफ्त पानी,छात्रों को टैबलेट,गांवों में ओपन जिम,जानिए योगी सरकार का पूरा बजट

लखनऊ (Uttar Pradesh) । केंद्र सरकार की तर्ज पर यूपी की योगी सरकार भी पेपरलेस बजट 22 फरवरी को पेश किया। बता दें कि देश का पहला और सबसे बड़ा राज्य बना, जो पेपरलेस बजट पेश किया। यह बजट ‘उत्तर प्रदेश सरकार का बजट’ ऐप पर उपलब्ध होगा, जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकेगा। वहीं, इस बजट को राजनीतिक जानकार चुनावी बजट भी मान रहे हैं, क्योंकि यह बजट योगी सरकार के इस कार्यकाल का आखिरी बजट है। बता दें कि सदन में सदस्यों के लिए लॉबी में बड़ी स्क्रीन लगाई गई। बजट सेशन के दौरान सदन में कोरोना प्रोटोकाल को देखते हुए सदस्यों को एक-एक सीट छोड़कर बैठे हैं।
कलाकारों को मिलेगा यूपी गौरव सम्मान
राम मंदिर तक के लिए मार्ग बनाने को 300 करोड़
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ऐलान किया कि राम मंदिर तक पहुंच मार्ग के लिए 300 करोड़ से अधिक राशि दी गई है। अयोध्या-वाराणसी में पर्यटन विकास के लिए 100-100 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
जेवर एयरपोर्ट के पास इलेक्ट्रॉनिक सिटी
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ऐलान किया कि जेवर एयरपोर्ट के पास एक इलेक्ट्रॉनिक सिटी बनाई जाएगी।
आयुर्वेद को बढ़ावा दे रही योगी सरकार
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ऐलान किया कि आयुर्वेद को बढ़ावा दिया जा रहा है, लखनऊ-पीलीभीत में आयुर्वेद विद्यालयों का काम किया जा रहा है।
कानपुर को मिला ये सौगात
वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि कानपुर मेट्रो रेल परियोजना की अनुमोदित लागत 11,076 करोड़ रूपए है। वित्तीय वर्ष 2021-2022 के बजट में परियोजना हेतु 597 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है। कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के प्राथमिक सेक्शन आई.आई.टी. कानपुर से मोतीझील पर ट्रायल रन प्रारम्भ करने की लक्षित तिथि है।
अयोध्या के लिए 140 करोड़ की घोषणा
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ऐलान किया कि अयोध्या स्थित सूर्यकुण्ड के विकास सहित अयोध्या नगरी के सर्वांगीण विकास की योजना हेतु वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट 140 करोड़ रुपए की व्यवस्था का प्रस्ताव है। लखनऊ में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल के निर्माण हेतु 50 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है।
नहर परियोजनाओं को लिए ये ऐलान
वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने घोषणा किया कि नहर परियोजना हेतु 976 करोड़ रुपए, सरयू नहर परियोजना हेतु 610 करोड़ रुपए, पूर्वी गंगा नहर परियोजना हेतु 271 करोड़ रुपए तथा केन बेतवा लिंक नहर परियोजना हेतु 104 करोड़ रुपए की बजट व्यवस्था प्रस्तावित है।
यूपी में बढ़ेगी एयरपोर्ट्स की संख्या
वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने घोषणा किया कि तीन वर्षों में उत्तर प्रदेश में ऑपरेशनल एयरपोर्ट्स की संख्या 4 से बढ़कर 7 हो गई। जनपद अयोध्या में निर्माणाधीन एयरपोर्ट का नाम मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम हवाई अड्डा अयोध्या होगा। इस हेतु 101 करोड़ रुपए की बजट व्यवस्था प्रस्तावित। जेवर एयरपोर्ट में हवाई पट्टियों की संख्या 02 से बढ़ाकर 06 करने का निर्णय लिया गया है। इस परियोजना हेतु 2000 करोड़ रुपए की बजट व्यवस्था प्रस्तावित है। कुशीनगर एयरपोर्ट को केंद्र सरकार द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट घोषित है। इस प्रकार राज्य में शीघ्र ही 4 अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट लखनऊ, वाराणसी, कुशीनगर व गौतमबुद्धनगर में होंगे। अलीगढ़, आजमगढ़, मुरादाबाद व श्रावस्ती एयरपोर्ट का विकास लगभग पूर्ण हो गया है। चित्रकूट तथा सोनभद्र एयरपोर्ट मार्च, 2021 तक पूर्ण होंगे।
पीपीई मॉडल से बनाए जा रहे मेडिकल कॉलेज
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ऐलान किया कि प्रदेश के पीपीई मॉडल से मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं। सात जनपदों में मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं, अन्य जगहों पर भी नए मेडिकल कॉलेज बनने हैं।
गोवंश के संरक्षण के लिए योजना
वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने गोवंश के सरंक्षण के लिए योजना चलाई जा रही है, अलग-अलग जगह पर गोशाला बनाई गई है। इसे आगे बढ़ाया जाएगा, अलग-अलग जगहों पर आश्रय स्थलों की संख्या को बढ़ाई जाएगी।
कोरोना के टीकारण के लिए 50 करोड़ प्रस्तावित
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ऐलान किया कि कोरोना के टीकाकरण के लिए 50 करोड़ रुपए प्रस्तावित हैं, जबकि आयुष्मान भारत के लिए 13 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं।
18 मंडलों में श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा देने की ये तैयारी
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ऐलान किया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना लाई जा रही है, जिससे श्रमिकों को मदद की जाएगी। महिला श्रमकों को बराबरी की दिहाड़ी दिलाने के लिए सलाहकार कमेटी बनाई गई है। प्रदेश के 18 मंडलों में अटल आवासीय विद्यालय बनाए जाएंगे, जहां श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा दी जाएगी।
सामूहिक विवाह योजना का विस्तार
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने घोषणा किया है कि सामूहिक विवाह योजना का विस्तार किया जाएगा, साथ ही मुख्यमंत्री सक्षम सुपोषण योजना लाई जाएगी, जिसके तहत आंगनवाड़ी केंद्रों पर कुपोषित बच्चों अतिरिक्त पोषण दिया जाएगा।
यूपी में बनाए जाएंगे महिला शक्ति केंद्र
वित्तमंत्री ने ऐलान किया है कि प्रदेश में महिला शक्ति केंद्र बनाने के लिए बजट का ऐलान किया गया है। यूपी सरकार के मिशन शक्ति को आगे बढ़ाया जाएगा।
छात्र-छात्राओं को टैबलेट
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने ऐलान किया कि प्रतियोगी परीक्षाओं को युवाओं को मुफ्त कोचिंग दी जा रही है, इसके लिए छात्र-छात्राओं को टैबलेट भी दिए जाएंगे।
बेरोजगारों के काउंसलिंग के लिए खोले जाएंगे सेंटर
वित्तमंत्री ने कहा कि बेरोजगार युवाओं की काउंसलिंग की जा रही है, अभी तक 52 हजार युवाओं को इसका लाभ मिला है। अब कई अन्य जनपदों में भी ऐसे ही सेंटर्स बनाए जाएंगे।
गांवों में बनाई जाएंगी ओपन जिम
वित्त मंत्री ने घोषणा किया कि मेरठ में स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय बनाया जाएगा, ग्रामीण क्षेत्रों में ओपन जिम बनाए जाएंगे। प्रदेश के 19 जनपदों में कुल 40 छात्रावास बनाए जाएंगे।
अधिवक्ताओं के लिए जिला स्तर पर चेंबर
वित्तमंत्री ने बजट के दौरान अधिवक्ताओं के लिए भी घोषणा किया है। उन्होंने कहा कि है अलग-अलग जनपदों में अधिवक्ताओं के लिए चेंबर बनाए जाएंगे, किताबें भी दी जाएंगी।
वित्तमंत्री ने युवाओं को समर्पित किया बजट
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने इस साल के बजट को युवाओं को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि कहा कि वर्ष 2017-18 का बजट किसानों को समर्थित था। वर्ष 2018-19 के बजट में औद्योगिक विकास को विशेष स्थान दिया गया। 2019-20 का बजट महिलाओं के सशक्तिकरण को समर्पित था। 2020-21 का यह बजट मैं प्रदेश के युवाओं की शिक्षा, कौशल संवर्धन, रोजगार के साथ-साथ प्रदेश की जनता को मूलभूत सुविधाओं और त्वरित न्याय उपलब्ध कराए जाने के प्रति समर्पित करता हूं।
5 लाख 50 हजार 270 करोड़ का है बजट
2021-2022 का कुल बजट 5 लाख 50 हजार 270 करोड़ का है। 2020-21 में बजट 5.12 लाख करोड़ रुपए का था। बता दें कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में 3.84 लाख करोड़ का बजट था। 2018-19 में 4.28 लाख करोड़ का बजट था। 2019-20 में 4.79 लाख करोड़ का बजट था।