संजय सिंह ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की नाक के नीचे गोमती नदी में स्वच्छ पानी की जगह जलकुंभी और गंदगी ने डेरा जमा रखा हैं, नदियों को साफ रखनें की सरकार बड़े बड़े दावे करती है जबकि नदियां कूड़ा घर बन चुकी है।

लखनऊ: आम आदमी पार्टी की तिरंगा शाखा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के 1000 हजार स्थानों पर तिरंगा शाखा लगाया लगाई और शाखा में डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के जीवनकाल पर प्रकाश डालते हुए संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया। गोमती नदी के किनारे कुड़ियां घाट पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने तिरंगा शाखा के कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा शाखा में सम्मिलित हुए और घाट और नदी में फैले हुए गंदगी, जलकुंभी को साफ किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सरकार पर साधा निशाना
संजय सिंह ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की नाक के नीचे गोमती नदी में स्वच्छ पानी की जगह जलकुंभी और गंदगी ने डेरा जमा रखा हैं, नदियों को साफ रखनें की सरकार बड़े बड़े दावे करती है जबकि नदियां कूड़ा घर बन चुकी है । तिरंगा शाखा के पदाधिकारी नदियों की सफाई का अभियान अगले सप्ताह भी चलाएंगे और इस मौके पर संकल्प लिया जब तक गोमती को जलकुंभी से मुक्ति नहीं मिल जाती तब तक हमलोग चैन से नहीं बैठेंगें। 

इसके पहले कुड़ियां घाट में चलाया गया था अभियान
अभिषेक और कायनात सिद्दकी की अगुवाई में ये सफाई अभियान चलाया गया था । तिरंगा शाखा के कार्यकर्ता लगातार प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में श्रमदान कर रहे हैं। इसके पूर्व कुड़ियां घाट पर ही तिरंगा शाखा में सम्मिलित लोगों को संबोधित करते हुए संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा जनहित में किये गये कार्यों की चर्चा करतें हुए कहा कि अम्बेडकर जी ने जीवन-पर्यंत छुआछूत, ऊंच-नीच जैसे सामाजिक बुराईयों के खिलाफ लड़ाई लड़ीं और संविधान में सबकों बराबर का हक मिलें उसका ख्याल रखा।संजय सिंह ने अम्बेडकर जी के जीवन से प्रेरणा लेनें का आह्वान किया।

तिरंगा शाखा में सम्मिलित लोगों को संबोधित करते हुए संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा जनहित में किये गये कार्यों की चर्चा करतें हुए कहा कि अम्बेडकर जी ने जीवन-पर्यंत छुआछूत, ऊंच-नीच जैसे सामाजिक बुराईयों के खिलाफ लड़ाई लड़ीं और संविधान में सबकों बराबर का हक मिलें उसका ख्याल रखा।संजय सिंह ने अम्बेडकर जी के जीवन से प्रेरणा लेनें के लिए कहा।