गोरखपुर के तारामंडल क्षेत्र के शिवम होटल में रात 10 बजे कमरे में सचिन के दोस्त अनंत व विचित्र मणि स‍िंह पहुंचे। उसने कोल्ड ड्र‍िंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिसके बाद अनंत ने सचिन व विचित्र को कमरे से बाहर कर उसके साथ छेडख़ानी व जोर जबरदस्ती की। 

गोरखपुर: यूपी में महिलाओं से छेड़खानी के मामले में रोजाना इजाफा देखने को मिल रहा है। होटल के कमरे में नशीला पदार्थ पिलाकर हैवानियत का प्रयास करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। आरोपी विरोध के बाद वहां से फरार हो गया। बाद में युवती ने घर पहुचने के बाद घटना की जानकारी घरवालों को दी। इसके बाद रामगढ़ताल पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ छेडख़ानी, मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह था पूरा मामला
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक मुंह बोले भाई सचिन ने पार्टी देने के लिए 16 मई को गोरखपुर बुलाया था। पार्टी में देर में होने पर रात को तारामंडल क्षेत्र के शिवम होटल ठहरा दिया। रात 10 बजे कमरे में सचिन के दोस्त अनंत व विचित्र मणि स‍िंह पहुंचे। उसने कोल्ड ड्र‍िंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जिसके बाद अनंत ने सचिन व विचित्र को कमरे से बाहर कर उसके साथ छेडख़ानी व जोर जबरदस्ती की। 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
विरोध करने पर आरोपी ने युवती को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपित फोन कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घास काट रही युवती के छेड़खानी
मुंडेरा बाजार क्षेत्र में खेत में घास काट रही युवती से मनबढऩ ने छेडख़ानी शुरू कर दी। शोर मचाने पर आरोपित फरार हो गया। चौरीचौरा पुलिस ने युवती की शिकायत पर गांव के रहने वाले आरोपित पर छेडख़ानी का मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि आरोपित की तलाश चल रही है।

बाराबंकी में पुजारी की हत्या, पड़ताल के बाद ब्रह्मदेव स्थल पर लगा घंटा भी मिला गायब

बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, 6 घायल