एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस आरोपितों के घर पर बुलडोजर लेकर पहुंच गई। बादशाह लिखे मकान पर पुलिस टीम बुलडोजर लेकर पहुंची तो मोहल्ले के लोग सन्न रह गए। एसपी गंगापार ने वहां ऐलान किया कि अगर सभी नामजद अभियुक्त हाजिर नहीं हुए तो घरों को भी ढहा दिया जाएगा। 

प्रयागराज: योगी सरकार के निर्देश के बाद लगातार यूपी में अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस उनकी अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चला रही है। फाफामऊ के रूदापुर गांव में हत्या के आरोपी के घर को गिरा दिया गया। एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस आरोपितों के घर पर बुलडोजर लेकर पहुंच गई। बादशाह लिखे मकान पर पुलिस टीम बुलडोजर लेकर पहुंची तो मोहल्ले के लोग सन्न रह गए। एसपी गंगापार ने वहां ऐलान किया कि अगर सभी नामजद अभियुक्त हाजिर नहीं हुए तो घरों को भी ढहा दिया जाएगा। दोपहर बाद बुलडोजर एक्शन में आया और सिकंदर के एक पुत्र जावेद अहमद का घर ढहा दिया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीते एक दिन पहले बरसाई थीं गोलियां
रूदापुर गांव निवासी ईंट भट्ठा संचालक अतीक अहमद का पुत्र मुदस्सिर अपने भाई बसीर अहमद और असरौली पूरामुफ्ती के आकिब के साथ शनिवार दोपहर स्कार्पियो कार में भट्ठा से घर लौट रहा था तभी बाइक सवार लोगों ने रोककर गोलियां बरसाई थीं। गाड़ी में मौजूद तीन लोगों मुदस्सिर, बसीर और आकिब को गोली लगी। 

नहीं पकड़ा जा सका नामजद अपराधी
फायरिंग की आवाज सुनकर लोग उधर दौड़े तो हमलावर बाइक पर भाग निकले। इस मामले में सिकंदर बादशाह के चार बेटों के खिलाफ केस लिखा गया है। घटना के बाद से चारों आरोपितों समेत परिवार के लोग भी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि 10 बिस्सा जमीन के झगड़े में यह दुस्साहिसक वारदात अंजाम दी गई है। घटना के 24 घंटे बाद भी एक भी नामजद आरोपित नहीं पकड़ा जा सका। 

आरोपी के फरार होने पर की गई कार्रवाई
रविवार दोपहर एसपी अभिषेक अग्रवाल पुलिस फोर्स के साथ बुलडोजर लेकर पहुंचे तो मोहल्ले में सन्नाटा छा गया। सिकंदर बादशाह के घर में कोई नहीं था। महिलाएं भी नदारद थी। एसपी गंगापार ने कहा कि सिकंदर के बेटों ने एक तो ऐसी कारगुजारी की, फिर फरार हो गए। इसलिए उनका घर ढहाया जाएगा। ऐसे लोगों को सबक सिखाना जरूरी है। दोपहर बाद बुलडोजर ने सिकंदर बादशाह के पुत्र जावेद अहमद के घर को ढहाना शुरू किया। 

यूपी में बिजली विभाग के दावे हुए फेल, स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का पहला मामला आया सामने

लखनऊ के जंगल में मिली सिर कटी लाश, हत्या के बाद शव फेंकने की आशंका

आम के बाग में चल रहा था दहशत फैलाने का काम, पुलिस ने किया भंडाफोड़

फर्रुखाबाद नें प्रज्ञा ने निभाया पत्नी धर्म, लिवर देकर पति की बचाई जान, रो पड़ा अस्पताल का स्टाफ