अखिलेश ने कहा कि आपको याद होगा कि कासगंज में भाजपा के लोगों ने तिरंगा यात्रा के नाम पर हिन्दू मुस्लिम का दंगा करवाया था। भारतीय जनता पार्टी जिस संगठन से निकली है उसने कभी तिरंगा नही फहराया। आप सबसे बड़ा तिरंगा देखोगे तो यह जनेश्वर मिश्र पार्क में लगा है। समाजवादियों ने जनेश्वर मिश्र पार्क के साथ कई जगह तिरंगा झंडे लगाए।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी को लेकर बड़ा बयान दिया है। जनेश्वर मिश्र की जयंती पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि तिरंगा के साथ दंगा भी फैला सकती है भाजपा। इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कह डाला कि भाजपा प्रदेश में कई ऐसी घटना भी करा सकती है जिससे समाज मे दूरियां बन जाएं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरएसएस ने कभी नहीं लगाया भारत का झंडा
अखिलेश ने कहा कि आपको याद होगा कि कासगंज में भाजपा के लोगों ने तिरंगा यात्रा के नाम पर हिन्दू मुस्लिम का दंगा करवाया था। भारतीय जनता पार्टी जिस संगठन से निकली है उसने कभी तिरंगा नही फहराया। आप सबसे बड़ा तिरंगा देखोगे तो यह जनेश्वर मिश्र पार्क में लगा है। समाजवादियों ने जनेश्वर मिश्र पार्क के साथ कई जगह तिरंगा झंडे लगाए। भारतीय जनता पार्टी के लोग तो केवल धोखा देने का काम करते हैं। पूरे देश को यह बात समझनी चाहिए कि भाजपा तो आरएसएस की पॉलिटिकल विंग है। आरएसएस का इतिहास देखेंगे तो बरसों बरस तक आरएसएस ने भारत का झंडा अपने स्थान पर नहीं लगाया है। भाजपा हमेशा बांटकर के राज करती है। वो (बीजेपी) जानते हैं कि डिप्टी सीएम को आगे करके उनके पिछड़े होने का लाभ उठाइए। भाजपा की सरकार में सबसे ज्यादा अगर धोखा हुआ है तो वह पिछड़े, दलित और मुसलमानों के साथ हुआ है। 

 बुंदेलखंड एक्सपेसवे मे घटिया निर्माण की क्या होगी सीबीआई जांच
अखिलेश यादव ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने कुछ नही किया। तीन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी तो अभी बनी नहीं है। महिलाएं भी सुरक्षित नही हैं, प्रदेश में साइबरफ्रॉड सबसे अधिक है। यहां पर कौन यहां निवेश करेगा। उन्होंने कहा कि लखनऊ में जो लुलु माल जो खुला है यह भी तो समाजवादियों की देन है। भाजपा तो अब प्रचार एजेंसियों का सहारा ले रही है। अगर इन लोगों ने कुछ काम किया होता तो इनका काम दिखता। उन्होंने कहा कि जालौन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया। वह तो बारिश में पूरा बन्द करना पड़ा। प्रधानमंत्री ने जिस 15 हजार करोड़ रुपए के बुंदेलखंड एक्सपेसवे का उद्घाटन किया वह ढह गया। उन्होंने कहा कि भाजपा क्या बुंदेलखंड एक्सपेसवे मे घटिया निर्माण की भी ईडी और सीबीआई जांच कराएगी।

लखनऊ से देश के किसी भी कोने तक की एयर कनेक्टिविटी हुई मजबूत, सीएम योगी ने दी बड़ी सौगात