गोरखपुर में सुबह जनता दरबार में आई तीन महिलाओं की गोद में बच्चे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन महिलाओं की समस्या को गंभीरता से सुनने के बाद बच्चों को चाकलेट दी। तीनों बच्चों ने उनके हाथ से तत्काल ही चाकलेट ली और वह काफी प्रसन्न दिख रहे थे।

लखनऊ: सीएम योगी की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। जानवरों के लिए उनका प्यार कई बार देखने को मिला है। इसके साथ बच्चों के लिए अनोखा प्यार देखने को मिल रहा है। बीते दिनों बच्चों को गोद में लिए उनकी कई तस्वीरें भी खूब वायरल हुई हैं। इसी के चलते अब सीएम योगी आदित्यनाथ टाफी बाबा के रूप में फेमस हो रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

टाफी बाबा नाम से चर्चा में आए योगी आदित्यनाथ 
गोरखपुर में सुबह जनता दरबार में आई तीन महिलाओं की गोद में बच्चे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन महिलाओं की समस्या को गंभीरता से सुनने के बाद बच्चों को चाकलेट दी। तीनों बच्चों ने उनके हाथ से तत्काल ही चाकलेट ली और वह काफी प्रसन्न दिख रहे थे। इसी के साथ ही इंटरनेट मीडिया पर टाफी बाबा योगी आदित्यनाथ काफी चर्चा में आ गए।

बच्चों के बीच बढ़ रहा लोकप्रियता का ग्राफ
कानून-व्यवस्था को बिगाडऩे का प्रयास करने वालों के बीच में भले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुलडोजर बाबा के रूप में प्रचलित है, लेकिन बच्चों के बीच में उनकी लोकप्रियता का ग्राफ काफी बढ़ा है। बच्चों के बीच में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टाफी बाबा के रूप में मशहूर होते जा रहे हैं। लखनऊ के साथ ही गोरखपुर में प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोज जनता दरबार में लोगों से मुलाकात करने के साथ ही उनकी समस्याएं सुनते हैं। इतना ही नहीं तत्काल ही उनके निराकरण का भी निर्देश देते हैं। इन सबके बीच में अगर किसी महिला या पुरुष की गोद में उनको कोई बच्चा दिख जाता है तो उनकी अंदाज ही जुदा हो जाता है।

पांच वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों से शिक्षा के बारे में जरूर पूछते हैं और उनको पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने के साथ ही टाफी या चाकलेट जरूर देते हैं। बच्चों के बीच में सीएम योगी आदित्यनाथ अब तेजी से टाफी बाबा के रूप में विख्यात होते जा रहे हैं। हर बच्चे की जुबान पर वह काफी प्रचलित होते जा रहे हैं।

पति और बेटों ने मां को पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट, प्रेमी की भी कर दी हत्या

बेटे की जिद के आगे झुक गया पिता, गेम खेलने के लिए कर्ज पर दिलाया 55 हजार का मोबाइल