हैवानियत की हद पार कर देने वाली ये घटना यूपी के बांदा जिले की है। जहां पहले महिला से रेप किया फिर उसके शरीर को नाखूनों से नोचा। इतने में हैवानों का मन नहीं भरा तो पीड़िता की आंखें निकाल लीं।

बांदा (उत्तर प्रदेश). हाथरस गैंगरेप के बाद यूपी में महिलाओं के साथ अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बलरामपुर, झांसी, आजमगढ़ और बुलंदशहर के बाद अब बांदा में दरिंदगी को जो मामला आया है उसे देख लोगों को कलेजा फट गया। बोले- है भगवान इन इंसानों से अच्छे तो राक्षस होते हैं। यहां एक युवती का निर्वस्‍त्र अवस्था में शव मिला है जो हैवानियत की दास्तां बयां कर रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हैवानियत की सारी हदें की पार
दरअसल, हैवानियत की हद पार कर देने वाली ये घटना घटना जिले के बदौसा थाना क्षेत्र की है। जहां एक 27 वर्षीय महिला का शव खेत में पड़ा मिला। शव देखकर कहा जा सकता है कि दरिंदों ने पहले महिला से रेप किया होगा फिर उसके शरीर को नाखूनों से नोचा। इतने में हैवानों का मन नहीं भरा तो पीड़िता की आंखें निकाल लीं।

घटना के बाद से घर फरार है पति
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही महिला से रेप की पुष्टि होगी। घटना के बाद से युवती का पति फरार चल रहा है। पुलिस को शक है कि कहीं पति और ससुराल वालों इस हत्या को अंजाम दिया होगा।

घर से 500 मीटर दूर मिला महिला का शव
एएसपी महेंद्र प्रताप ने बताया कि जांच में सामने आया है कि महिला का उसके ससुरालवालों से विवाद चल रहा था। हालांकि हम मामले की जांच कर रहे हैं। युवती का शव उसके घर से करीब 500 मीटर दूर एक खेत में मिला है। जल्द से जल्द इस घटना की जांच पूरी कर आरोपी हमारी हिरासत में होगा।