उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं ने बधाई दी है। गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर बधाई दी हैं। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश आज 24 जनवरी 2022 को अपना 73वां स्थापना दिवस मना रहा है। साल 1950 में राज्य को उत्तर प्रदेश का नाम मिला था। स्थापना दिवस के मौके पर पीएम मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने ट्वीट कर बधाई दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। त्याग, तप, परंपरा और संस्कृति की पावन भूमि रहा यह राज्य आज आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मेरी कामना है कि चौतरफा विकास की ओर अग्रसर यह प्रदेश यूं ही नई ऊंचाइयों को छूता रहे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

जेपी नड्डा ने अपने ट्वीट में स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने प्रदेश के विकास को नऊ ऊंचाईयों पर पहुंचाया है। पूर्ण विश्वास है, जनता के आशीर्वाद से विकास यात्रा अनवरत चलती रहेगी। 

Scroll to load tweet…

वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा कि धर्म, ज्ञान और अद्भुत शौर्य की भूमि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं। मोदी जी के मार्गदर्शन में चल रही प्रदेश की योगी सरकार के अथक प्रयासों से प्रदेश ने अपने गौरव को पुनः प्राप्त किया है। भाजपा उत्तर प्रदेश के विकास व जनता के कल्याण के लिए कटिबद्ध है।

Scroll to load tweet…

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, उत्तर प्रदेश के मेरे सभी भाइयों एवं बहनों को ‘स्थापना दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रदेश में विकास की अपार सम्भावनाएँ हैं जिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। उ. प्र. निरंतर समृद्ध और विकसित हो, यही ईश्वर से मेरी कामना है।

Scroll to load tweet…

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम और लीलाधर श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि का प्रदेश, भारत का हृदय प्रदेश, भारतीय संस्कृति का उद्गम स्थल, उ.प्र. के स्थापना दिवस पर सभी निवासियों को हार्दिक बधाई। आइए, हम सभी 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश' की संकल्पना को साकार करने हेतु संकल्पित हों।

Scroll to load tweet…