गंगा का जल स्तर यहां मंगलवार को केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबित 69.97मीटर दर्ज किया गया। जो चेतावनी बिंदु 70.26 को शाम तक क्रास कर सकता है।

वाराणासी. गंगा का जल स्तर यहां मंगलवार को केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबित 69.97मीटर दर्ज किया गया। जो चेतावनी बिंदु 70.26 को शाम तक क्रास कर सकता है। वही सबसे ज्यादे दिक्कते दाह संस्कार करने में लोगो को हो रही है।महा श्मसान मणिकर्णिका घाट पर मुर्दो का वेटिंग लाइन लगा है।आम तौर पर यहां रोज 80 से 100 चिताये रोज जलती है।अब छतों पर दाह संस्कार करना पड़ रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डीएम सुरेंद्र सिंह और एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने घाटों और बाढ़ ग्रस्त इलाकों का जायजा लिया और प्रशासन को एलर्ट रहने को कहा हैं।

सुरेश चौधरी ने बताया नीचे का प्लेटफार्म पूरा डूब चुका हैं। एक साथ 12 से 20 डेडबॉडी जलते थे।अब ऊपर 6 से 7 एक साथ जल पा रहै है।गलियों में शवो की लंबी लाईन लग जा रही है।यहाँ ग़ाज़ीपुर ,मऊ ,बलिया ,गोरखपुर ,जौनपुर, सोनभद्र ,बिहार ,एमपी ,झारखंड से लोग शव मुक्ति के लिए लेकर आते है।

शव दाह के समान के कीमतों में वृद्धि हो गयी है।लकड़ी 300 रुपये मन था जो अब 500 तक हो गया हैं।बरसात में लकड़ियां भीग जा रही है।

बाढ़ राहत के लिए 28 चौकियां स्थापित की गई हैं।नाव संचालन रोक दिया गया है।15 गांव वरुणा नदी से प्रभावित है।एनडीआरएफ पूरी तरह एलर्ट है।