अंधविश्वास का यह मामला प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पास निजाम पुर गांव का है। जहां युवक ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही घर को खोद डाला। जब इस घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो उन्होंने चारों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में एक दिलचस्प और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अंधविश्वास के चलते अपने ही पूरे घर को खोद डाला। बता दें कि युवक को सपना आया था कि उसके मकान के नीचे एक सोने का घड़ा गड़ा हुआ है। जिसके चलते उसने पूरे घर खिलौने की तरह ढहा दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अंधविश्वास में अपने ही घर को गिरा दिया
दरअसल, अंधविश्वास का यह मामला प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पास निजाम पुर गांव का है। जहां युवक ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर अपने ही घर को खोद डाला। जब इस घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो उन्होंने चारों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

रात में ही घर को खोदना शुरू कर दिया
बता दें कि गोसाईगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले हरि राम साहू नाम के युवक को कुछ दिन पहले सपना आया था कि उनके भाई अमरजीत साहू के पुराने घर में सोने का घड़ा गड़ा हुआ है। फिर क्या था युवक ने रात में ही अपने भाई के घर को खोदना शुरू कर दिया।

खुदाई की आवाज सुनकर भागे गांव के लोग
जब रात में आरोपी युवक घर की खुदाई करने लगे तो पड़ोंसियों को आवाज सुनाई दी और वह जाग गए। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित कर मौके पर बुलाया। जिसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।