मायाशंकर पाठक भारतीय जनता पार्टी के तीन बार विधायक रह चुके हैं। फिलहाल वह एमपी इंस्टीट्यूट एंड कंप्यूटर कॉलेज के नाम से इंटर कॉलेज चला रहे हैं। एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि पाठक ने अपने ऑफिस में उसके साथ अश्लील हरकत की थी। 

वाराणसी (उत्तर प्रदेश). नेता जी की करतूत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें बीजेपी के तीन बार विधायक रह चुके माया शंकर पाठक को लोग जमकर पीट रहे हैं। इतना ही नहीं उनसे से कान पकड़कर माफी भी मंगवाई। बता दें कि पूर्व एमएलए पर एक कॉलेज छात्रा से छेड़खानी करने का आरोप है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पूर्व विधायक ने लड़की को ऑफिस बुलाकर की अश्लील हरकत
दरअसल, मायाशंकर पाठक चिरईगांव विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रह चुके हैं। फिलहाल वह भगतुआ गांव में एमपी इंस्टीट्यूट एंड कंप्यूटर कॉलेज के नाम से इंटर कॉलेज चला रहे हैं। उन्हीं के कॉलजे की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि पाठक ने अपने ऑफिस में बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत की थी। 

कान पकड़ पूर्व विधायक ने मांगी माफी
पिटाई का यह वीडियो दिन पुराना बताया जाता है, जब लड़की के परिजनों ने पूर्व विधायक की पिटाई की है। इस वायरल वीडियो में पाठक अपने कान पकड़कर माफी मांगते हुए भी दिख रहे हैं। CO पिंडरा अभिषेक कुमार पांडे बताया कि पुलिस वायरल वीडियो की जांच करने में जुटी है। दोनों पक्षों से किसी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

जब गलती स्वीकार की तो और पड़ने लगे थप्पड़
बताया जाता है कि छात्रा ने पाठक की हरकतों से परेशान होकर यह बात अपने परिजनों को बताई। वह शनिवार को परिवार के लोग कॉलेज पहुंच गए और उसकी जमकर पिटाई करने लगे। जब मायाशंकर ने जब गलती स्वीकार की तो उनको और ज्यादा थप्पड़ पड़ने लगे।