कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने को लेकर आगरा में राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने संजय टाकीज के बाहर हंगामा किया। परिषद के अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने कार्यकर्ताओं के साथ टॉकीज के बाहर जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि षड्यंत्र के तहत सिनेमाघरों में फिल्म नहीं लगाई जा रही है।

आगरा: द कश्मीर फाइल्स मूवी को सिनेमाघरों में न लगाने पर राष्ट्रीय हिंदू परिषद द्वारा सिनेमाघर के बाहर प्रदर्शन किया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने फिल्म न लगाने पर जमकर नारेबाजी की। सिनेमाघर के गेट पर ताला लगा दिया। उन्होंने धमकी दी है कि अगर सिनेमाघर संचालकों ने फिल्म नहीं लगाई, तो सिनेमाघरों में आग लगा दी जाएगी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

संजय टॉकीज पर लगाया ताला
कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने को लेकर आगरा में राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने संजय टाकीज के बाहर हंगामा किया। परिषद के अध्यक्ष गोविंद पाराशर ने कार्यकर्ताओं के साथ टॉकीज के बाहर जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि षड्यंत्र के तहत सिनेमाघरों में फिल्म नहीं लगाई जा रही है।

अश्लीलता और भारतीय संस्कृति के खिलाफ बनी फिल्मों को सभी टॉकीजों में प्रदर्शित किया जाता है। द कश्मीर फाइल्स में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार की वास्तविकता दिखाई गई है, इसलिए इस फिल्म को मुंबई में बैठे कुछ बडे़ लोगों के इशारे पर प्रदर्शित नहीं होने दिया जा रहा है।

जिन सिनेमाघरों में इस फिल्म को नहीं लगाया जाएगा, उनमें दूसरी फिल्मों को भी नहीं चलने दिया जाएगा। इसके चलते ही संजय टॉकीज में तालाबंदी की गई है। उन्होंने कहा कि अगर सिनेमाघरों ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और फिल्म प्रदर्शित नहीं की, तो सिनेमाघरों में आग लगा दी जाएगी।

डिस्ट्रीब्यूटर से नहीं मिल रही फिल्म
द कश्मीर फाइल्स आगरा के चार मल्टीप्लेक्स और दो सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जा रही है। सिनेमाघर संचालकों के अनुसार, इस फिल्म की डिमांड अच्छी है। मगर, डिस्ट्रीब्यूटर की ओर से फिल्म नहीं मिल रही है। इस कारण ही सिनेमाघर फिल्म नहीं चला पा रहे हैं।

संजय टाकीज के प्रबंधक का कहना है कि वो दो दिन से फिल्म के लिए डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन एक शो ही मिल रहा है। जल्द ही फिल्म को प्रदर्शित किया जाएगा।