सपा और प्रसपा का गठबंधन हो जाने के बाद शिवपाल यादव के गुन्नौर से चुनाव लड़ने की अटकलों को और बल मिलने लगा, जिससे गुन्नौर विधान सभा क्षेत्र के लंबे समय के बाद एक बार फिर से प्रदेश की हॉट सीट बनने की संभावनाएं व्यक्त की जाने लगीं थीं। 

संभल: उत्तर प्रदेश में संभल जिले की गुन्नौर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने पूर्व विधायक रामखिलाड़ी यादव को प्रत्याशी घोषित किया है जिसके बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के गुन्नौर से चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लग गया है। पिछले काफी समय से शिवपाल के गुन्नौर से चुनाव लड़ने के कयास लगाये जा रहे थे। इस बीच शिवपाल ने गुन्नौर क्षेत्र का दौरा भी किया था। इस दौरान उन्होंने गुन्नौर से चुनाव लड़ने के बारे में खुलकर तो कुछ नहीं कहा लेकिन गुन्नौर से चुनाव लड़ने से इंकार भी नहीं किया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गुन्नौर बनी हॉट सीट
सपा और प्रसपा का गठबंधन हो जाने के बाद शिवपाल यादव के गुन्नौर से चुनाव लड़ने की अटकलों को और बल मिलने लगा, जिससे गुन्नौर विधान सभा क्षेत्र के लंबे समय के बाद एक बार फिर से प्रदेश की हॉट सीट बनने की संभावनाएं व्यक्त की जाने लगीं थीं। 

2002 से समाजवादी पार्टी का हाथ पकड़ा और 2002 में सपा ने गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया और रामखिलाड़ी यादव जीत नहीं सके थे। 2007 में प्रत्याशी नहीं बनाए गए और प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई थी। 2012 में सपा ने फिर से प्रत्याशी बनाया और रामखिलाड़ी यादव जीत हासिल की। 2017 में चुनाव नहीं जीत सके थे। भाजपा प्रत्याशी अजीत कुमार उर्फ राजू यादव से हार का सामना करना पड़ा था। अब सपा ने फिर से भरोसा जताया है। इस बार भी मुकाबला भाजपा विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू और रामखिलाड़ी यादव के बीच ही बताया जा रहा है। जिले की चारो विधानसभा क्षेत्र में सबसे पहली घोषणा गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी की हुई है। सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने बताया कि रामखिलाड़ी यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया है। चंदौसी, संभल और असमोली के प्रत्याशी बुधवार तक घोषित किए जाने की उम्मीद है।