सूत्रों के अनुसार यह तय माना जा रहा है कि सतीश महाना को स्पीकर बनाया जाएगा। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा होनी अभी बाकि है। सतीश महाना का नाम चलनेका कारण है कि वह आठ बार के विधायक हैं। 

लखनऊ: यूपी के नए विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 29 मार्च को होगा। इस संबंध में सूचना जारी कर दी गई है। इस पद के लिए भाजपा ने आठ बार के विधायक सतीश महाना का नाम आगे किया है। 28-29 मार्च को नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद महाना को अध्यक्ष चुना जा सकता है। बता दें 28 मार्च दोपहर दो बजे तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तय माना जा रहा सतीश महाना का स्पीकर बनना 
सूत्रों के अनुसार यह तय माना जा रहा है कि सतीश महाना को स्पीकर बनाया जाएगा। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा होनी अभी बाकि है। सतीश महाना का नाम चलनेका कारण है कि वह आठ बार के विधायक हैं। 

1991 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं सतीश महाना 
सतीश महाना 5 बार कानपुर की कैंट सीट से विधायक बनकर आए हैं। हालांकि परिसीमन के बाद वह कानपुर की महाराजपुर सीट से तीसरी बार विधायक निर्वाचिक हुए हैं। सतीश महाना ने सपा के फतेह बहादुर को शिकस्त दी है। सतीश 82,261 मतो से विजयी हुए हैं। वह 1991 से विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर रहे हैं और 2022 के चुनाव में आठवी बार विधायक चुनकर विधानसभा पहुंच रहे हैं।

28 और 29 मार्च को विधायक लेंगे शपथ 
मंत्रियों के शपथग्रहण के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रोटेम स्पीकर के तौर पर रमापति शास्त्री को शपथ दिलाई। इसी के साथ उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ विधायक सुरेश कुमार खन्ना, फतेह बहादुर सिंह, जय प्रताप सिंह, रामपाल शर्मा के साथ समाजवादी पार्टी के माता प्रसाद पाण्डेय को भी प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई। यह सभी लोग 28 और 29 मार्च के दौरान विधानसभा सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाएंगे।


पुलिस से शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, शोहदे से परेशान होकर छात्राओं ने उठाया खौफनाक कदम

शामली के कैराना में फेल होने पर छात्रा ने स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदकर किया सुसाइड

खुदाई के दौरान जेसीबी मशीन के आगे लेट गए जिला जज, जानें वजह